Tuesday 31 January 2017

➨ Monthly Current Affairs January 2017 in HINDI



➨ मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2017 एक नज़र में (Top 135 Questions}

1.      भारत सरकार ने कितने कुल कितने लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना? – 89

2.      थाईलैंड की महारानी महा चक्री सिरीनधार्न को कौनसा पद्म सम्मान ​दिया गया है? – पद्म भूषण

3.      काली बेईं नदी का जीर्णोद्धार करने वाले किस बाबा को पद्म श्री के चुना गया है? – बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल

4.      जीवन रक्षा पदक के लिए देश भर के कितने लोगों को चुना गया है? – 36

5.      शीर्ष अदालत ने सहारा समूह को निवेशकों के कितने करोड़ रुपये लौटाने को कहा है? –24 हजार करोड़

6.      68वें गणतंत्र दिवस की रिपब्लिक डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि कौन शामिल हुए? – शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान

7.      हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया के साथ हुई किस डील से अमेरिका को हटा लिया है? – ट्रेड डील ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप

8.      किस बिल के पास होने के बाद अब आई आई एम पास आउट भी डिप्लोमा की जगह डिग्री पा सकेंगे? – आईआईएम बिल

9.      कितने राजनीतिक दल देश में पंजीकृत है? – 1780

10.  किस भारतीय मूल के ब्रिटिश कलाकार को पहली बार ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – देव पटेल

11.  किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – एडमा बैरो

12.  मॉरिशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम क्या है? – प्रविंद जुगनौथ

13.  विश्व के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के छह शहरों ने जगह बनाई है। इन शहरों में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – बेंगलुरु

14.  किस राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों को आम चुनाव चिन्ह बांटने की घोषणा की? – महाराष्ट्र

15.  किस सरकार ने खुले बाजार में वाइट केरोसीन बेचने की अनुमति दे दी है? – कर्नाटक सरकार

16.  जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आनंदम कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना? – मध्य प्रदेश

17.  प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ किसने जीता? – किरन दोषी

18.  किस अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया? – दिव्यांगजन अधिनियम-2016

19.  किसे सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया? – अलोक कुमार वर्मा

20.  किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने मलेशिया मास्टर्स ख़िताब जीता? – साइना नेहवाल

21. कौन सा बल्लेबाज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाला विश्व का पाँचवा बल्लेबाज बना? – महेंद्र सिंह धोनी

22.  किसे हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया? – अनुराग ठाकुर

23.  किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त सुविधा वापस ली? – हांगकांग

24.  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया? – धर्मशाला

25.  मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब किसने जीता? – इरिस मिटेनेयरे, फ्रांस


26.  ​'विग बॉस 10' के विजेता कौन चुने गए हैं? – मनवरी गुर्जर

27.  भारतीय अंतरिक्ष वेधशाला उपग्रह, एस्ट्रोसेट ने किस तारे की दुर्लभ गतिविधि को कैद किया है? – वैंपायर

28.  वैंपायर तारा किन तारों को कहते हैं? – जो अन्य तारों को शिकार बनाते हैं

29.  हाल ही में 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब किसने जीता? – रोजर फेडरर

30.  भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के किस प्रशिक्षक का हाल ही में निधन हुआ?– राजेश सावंत

31.  सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में महिला व पुरुष सिंगल्स में किसने खिताब जीता? – पीवी सिंधु व समीर वर्मा

32.  सात मुस्लिम देशों के बाद अब अमेरिका किस देश के नागरिकों को अमेरिका आने पर पाबंदी लगा सकता है? – पाकिस्तान

33.  हाल हीम में किस अशोक चक्र विजेता पर बनी फिल्म इंटरनेट पर खूद देखी जा रही है? – हंगपन दादा

34.  किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया? – गुजरात

35.  अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया? – अजित वर्धराज पई

36.  भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाये जायेंगे? – ईडन गार्डन, कोलकाता

37.  किसानों को ऋण देने हेतु क्वालिटी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ समझौता किया? – बैंक ऑफ बड़ौदा

38.  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया? – अशोक चक्र

39.  किस राज्य सरकार ने जल्लीकट्टू के सुरक्षित संचालन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए? – तमिलनाडु सरकार

40.  नेपाल ने किस देश से सब्जियों के आयात में कटौती करने के लिए 10 वर्षीय योजना की शुरूआत की? – भारत

41.  किस भारतीय महिला को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट द्वारा सम्मानित किया गया? – नीता अंबानी

42.  मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया, उन पर क्या आरोप हैं? – यौन उत्पीड़न

43.  किसने सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में शपथ ली? – माइक पोंपियो

44.  अमेरिकी सीनेट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के रूप में किस भारतीय की नियुक्ति पर सहमति व्यक्त की है? – निक्की हेली

45.  पाकिस्तान द्वारा 2,200 किलोमीटर तक पहली बार जमीन से जमीन में मार कर सकने वाली किस मिसाइल परीक्षण किया गया? – अबाबील

46.  भारतीय डाक विभाग ने पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और किस महिला खिलाड़ी पर टिकट आवरण जारी किया? – दीपा कर्मकार

47.  किस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लिया? – संयुक्त अरब अमीरात

48.  किस प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है? – झारखंड

49.  हाल ही में भारतीय मूल के मॉरीशस के प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने किसे अपना पदभार सौपा? – प्रविंद जगन्नाथ
50.  वर्ष 2017 में आम बजट पहली बार किस तारीख को पेश होगा? – 1 फरवरी

51.  रिजर्व बैंक में हाल ही में किस डिप्टी गवर्नर ने अपना पदभार संभाला? – विरल वी आचार्य

52.  किसे सायरस मिस्त्री के स्थान पर टाटा सन्स का नया निदेशक नियुक्त किया गया? – नटराजन चंद्रशेखरन

53.  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनका क्या नाम है? – सुरजीत सिंह बरनाला

54.  जोधपुर जिला अदालत ने काले हिरण की हत्‍या से जुड़े शस्‍त्र अधिनियम मामले में किस फिल्‍म अभिनेता को बरी कर दिया? – सलमान खान

55.  नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियानापोलिस की किस अधिकारी को सेंटर फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज (सीएमएस) में प्रबंधक के तौर नामित किया? – सीमा वर्मा

56.  किस राज्य में कोझिकोड कॉर्पोरेशन पहला बुजुर्गों के लिए सहायक कॉर्पोरेशन बना? – केरल

57.  अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित द अनटोल्ड वाजपेयी (पॉलिटीशियन एंड पैराडॉक्स) पुस्तक का लेखक कौन है? – उल्लेख एनपी

58.  भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज इण्डिया आईएनएक्स का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – वी. बालसुब्रह्मण्यम

59.  किस बैंक ने फोन बैंकिंग के लिए की वॉयस ऑथेंटिकेशन की शुरुआत की? – सिटी बैंक

60.  किस टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता? – गुजरात

61.  किस देश में बड़े पैमाने पर ‘फ़ूड पॉइज़निंग’ के बाद आपातकालीन स्थिति बनी हुई है? – सऊदी अरब

62.  विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट ने बोइंग के साथ डेढ़ लाख करोड़ का विमान सौदा किया। इसके तहत स्पाइस ने कितने जेट विमानों का ऑर्डर दिया है? – 205 विमान

63.  क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने किस पूर्व भारतीय स्पिनर को स्पिन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया? – श्रीराम श्रीधरन

64.  भेल ने पश्चिम बंगाल में कितने मेगावाट की दूसरी इकाई शुरु की? – 500 मेगावाट

65.  किस देश की सरकार ने एडुआर्डो फलेरियो को नाइटहुड से सम्मानित किया? – पुर्तगाल

66.  आदित्य नामक भारत की पहली सौर उर्जा चालित बोट किस राज्य में आरंभ की गयी? – केरल

67.  फीफा फुटबॉल विश्व कप के किस वर्ष के आयोजन से इसमें 32 के बजाय 48 टीमों को शामिल किये जाने की घोषणा फीफा ने की? – वर्ष 2026

68.  किस अफ्रीकी देश में बुर्के के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है? – मोरक्को

69.  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा सर्व शिक्षा अभियान हेतु किस वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया? – शगुन

70.  एप्स श्रेणी के स्काईवॉकर गिबन की नई प्रजाति हाल ही में किस क्षेत्र में खोजी गयी? – दक्षिण-पश्चिमी चीनी वन क्षेत्र

71.  द्वितीय विश्वयुद्ध के बारे में सबसे पहले खबर देने वाली ब्रिटिश पत्रकार का क्या नाम था, जिनका हाल ही निधन हो गया? – क्लेयर होलिंगवर्थ

72.  किस सरकारी संस्था ने भारतीय कंपनियों के विलय हेतु कड़े नियमों का निर्देश जारी किया? – सेबी

73.  किस बैंक ने कस्टमाइजेबल बचत खाता लांच किया? – यस बैंक

74.  केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को हाल ही में किन विभागों से मंजूरी प्रदान की गयी है? – पर्यावरण, वन और जनजातीय

75.  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा लोगों के बीच पेट्रोलियम जागरुकता फ़ैलाने के लिए किस कार्यक्रम का आरंभ किया गया? – सक्षम-2017

76.  भारत द्वारा चांदीपुर परीक्षण रेंज से किस रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया? – पिनाका

77.  किस देश ने ग्वादर बंदरगाह की सुरक्षा के लिए 2 जहाज़ पाकिस्तान को सौंपे? – चीन

78.  विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत किया? – 7%

79.  द्वीप पर्यटन महोत्स व 2017 अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किस स्थान पर आयोजित किया गया? – पोर्टब्‍लेयर

80.  एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश कौन बना? – नार्वे

81.  एविएशन इनसाइट कंपनी फ्लाइटस्टेट्स द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व की सबसे बेहतरीन एयरलाइन्स कौन सी है? – केएलएम एयरलाइन्स

82.  भारतीय महिला हॉकी टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब किस देश को हराकर जीता? – बांग्लादेश

83.  किसे रॉकफेलर फाउंडेशन का नया अध्यक्ष चुना गया? – राजीव शाह

84.  अमेरिका में किस स्थान पर डॉल्फिन जैसे सरीसृप का नौ करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म प्राप्त हुआ? – टेक्सास

85.  केंद्र सरकार ने बांग्लादेश और नेपाल से आयात होने वाले किस वस्तु और उसके उत्पासदों पर एंटी डम्पिंग शुल्क लगा दिया? – जूट

86.  अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किसे व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की? – जैरेड कुशनर

87.  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा किसे नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया? – शंकर बालासुब्रमण्यन

88.  पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम किस क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – बाबर-III

89.  बिजली क्षेत्र की कम्पनी टाटा पावर ने किस व्यक्ति को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नामित किया? – एस. पद्मनाभन

90.  देश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से किस केन्द्रीय मंत्री ने सड़क सुरक्षा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? – नितिन गडकरी

91.  किस देश के राष्ट्र​पति ने राजनीतिज्ञ सोरिन ग्रिनडेनू को देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया? – रोमानिया

92.  प्रसिद्ध फिल्म अर्धसत्य के अभिनेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में मुंबई में निधन हो गया? – ओम पुरी

93.  किस राज्य सरकार ने स्थायनीय भाषा में ऑनलाइन लेन-देन को आसान बनाने हेतु राज्यस में टोकापोइसा डॉट इन नामक ई-वॉलेट शुरू करने की घोषणा की? – असम

94.  किसे गोल ऑफ़ द मंथ’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? – फैन ब्रैडली लॉरी

95.  अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान और इंजीनियरिंग पेशेवरों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान हेतु कितने भारतीय-अमेरिकियों को चुना है? – चार

96.  हाल ही में किस देश द्वारा चितवन हाथी महोत्सव का आयोजन किया? – नेपाल

97.  किस राज्य से उर्जा मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट प्रतिस्थापन कार्यक्रम आरंभ किया गया? – नई दिल्ली

98.  किन दो देशों ने 26वीं बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की? – भारत और पाकिस्तान

99.  प्रवासी भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस योजना का उद्घाटन किया? – प्रवासी कौशल विकास योजना

100.                  सीबीडीटी ने करदाताओं के साथ कितने अग्रिम मूल्यांकन समझौतों पर हस्ताक्षर किए? – तीन

101.                  भारत के छोटे उद्योगपतियों के लिए ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ नामक पहल किस कम्पनी द्वारा आरंभ की गयी ? – गूगल

102.                  किस खिलाड़ी को वर्ष 2016 के लिए फीफा का प्लेयर ऑफ़ द इयर चयनित किया गया? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो

103.                  डीआरडीओ ने बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया। इसकी मारक क्षमता कितने किमी है? – 4 हजार

104.                  किन्हें वर्ष 2017 में प्रवासी भारतीय अवार्ड दिया गया? – डॉक्टर भरत बरई तथा डॉक्टर संपत शिवांगी

105.                  इटली के गृहमंत्री मार्को मिनिटी ने किस देश की राजधानी में उनके देश का दूतावास पुन: खोले जाने की घोषणा की? – लीबिया

106.                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं, उन्होंने गुजरात में शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया, सम्मेलन का क्या नाम है? – वाइब्रेंट गुजरात

107.                  किसने अंतर्राष्ट्रीय शेयर मार्केट का गुजरात में गांधी नगर के पास गिफ्ट सिटी में उद्घाटन किया? – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

108.                  किस एशियाई देश ने 12,000 किलोमीटर दूर स्थित लंदन तक रेल सेवा शुरू की? – चीन

109.                  किस देश की सरकार ने आंदोलनकारी मधेसी पार्टियों की मांगों के समाधान हेतु संविधान संशोधन विधेयक संसद में पेश कर दिया गया? – नेपाल

110.                  लॉस एंजिलिस में आयोजित समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ चलचित्र को पुरस्कार प्रदान किया गया? – मून लाइट

111.                  किस देश के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के पाचन तंत्र में एक नए अंग 'मिसेंट्री' की खोज की है? – आयरलैंड

112.                  केंद्र सरकार की किस योजना हेतु आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है? – मनरेगा

113.                  किसने घाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – नाना अकुफो एडो

114.                  टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने किस खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में हराकर कतर ओपन खिताब जीता? – एंडी मरे

115.                  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल विजेता प्रदर्शनी का उद्घाटन किस राज्य में किया? – गुजरात

116.                  किस फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया? – ला ला लैंड

117.                  भारत ने किस देश के साथ दोहरा कराधान निवारण संधि (डीटीएसी) में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए? – कजाखिस्तान

118.                  किसे भारतीय रिवर्ज बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया? – सुरेखा मरांडी

119.                  किस देश ने हाल ही में अपने बेरोजगार नागरिकों को प्रतिमाह बेसिक सैलरी दिए जाने की घोषणा की? – फ़िनलैंड

120.                  नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा कितनी धनराशि का लोन जारी किया गया? – 48 मिलियन डॉलर

121.                  यूरोपीय संघ ने भारत से कुछ सब्जियों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया, यह प्रतिबन्ध कितने वर्ष से लागू था? – तीन

122.                  प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने किस हाउसिंग कंपनी के साथ विलय की घोषणा की? – हाउसिंग डॉट कॉम

123.                  कोका कोला ने भारत के किस राज्य में 750 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की? – मध्य प्रदेश

124.                  किस बैंक ने ब्लॉकचेन सेवा की पेशकश करने वाला देश का तीसरा बैंक बना? – एक्सिस बैंक

125.                  राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित किस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी? – बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)

126.                  किस राज्य सरकार ने एनटीआर आरोग्य रक्षा योजना की शुरूआत की? – आंध्र प्रदेश सरकार

127.                  चेन्नेई, अहमदाबाद और वाराणसी को स्माबर्ट सिटी बनाने हेतु किए जाने वाले विकास कार्यों से जुड़ने का निर्णय किस देश ने लिया? – जापान

128.                  किस देश ने बेरोजगारों के लिए एक बुनियादी मासिक आय का भुगतान करने वाला यूरोप का पहला देश बना? – फिनलैंड

129.                  हरिद्वार और किस शहर में नमामि गंगे के तहत कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली? – वाराणसी

130.                  किस राज्य में पर्यटकों को मदद करने हेतु पिनाकिन नामक मोबाइल एप की शुरूआत की गयी? – तमिलनाडु

131.                  हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने किस राज्य सरकार के साथ पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रीकेंट डिपो स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – छत्तीसगढ़

132.                  किस टेलीकॉम कंपनी ने पेमेंट बैंक का शुभारम्भ किया? – भारती एयरटेल

133.                  डिजिटलीकरण की एक और पहल में किस बैंक ने एक कॉंटेक्टलैस क्रेडिट कार्ड लांच किया है? – पंजाब नेशनल बैंक

134.                  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किस ई-वॉलेट को पेमेंट बैंक खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी? – पेटीएम

135.                  हज सब्सिडी पर समीक्षा के लिए कितने सदस्यों की समिति का गठन किया? – छह  

No comments:

Post a Comment