Tuesday 5 September 2017

➨ आज का इतिहास 05 सितबंर (देश-विदेश)



आज का इतिहास 05 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 5 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1666 – लंदन में लगी भीषण अाग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और अाठ लोगों की मौत हुई।
1698 –
रूसी साम्राज्य के जार पीटर महान ने दाढ़ी पर कर लगाने की घोषणा की।
1798 –
फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून लागू किया गया।
1800 –
यूरोपीय देश माल्टा ने ब्रिटेन के समक्ष समर्पण किया।
1836 –
सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1839 –
चीन में प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
1857 –
फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ 'आगस्ट कान्ट' का निधन हुआ।  कान्ट को समाजशास्त्र के संस्थापकों में से एक माना जाता है।
1885 –
पहली बार अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
1888 –
भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
1914 –
ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये।
1937 –
स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई।
1939 –
अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ़्रंकलिन रुज़वेल्ट ने यूरोप में आरंभ होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीका की निष्पक्षता की घोषणा की।
1944 –
ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1960 –
कैसियस क्ले ने ओलंपिक में लाइट हेवीवेट का स्वर्ण पदक जीता। बाद में मुहम्मद अली के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए।
1962 –
आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में घाेषित किया गया।
1972 –
म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 –
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 –
हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान गंवाने वाली नीरजा भनोट की कराची में मौत हो गई।
1987 –
अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 –
दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 –
मिशनरी ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन में हुआ।
2005 –
मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2007 –
ओवल में भारत ने इंग्लैंड को नेटवेस्ट वनडे सीरीज में दो विकेट से हराया। इस मैच में सचिन तेंदुलकन ने 94 रन की शानदार पारी खेली थी।
2014 –
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

   04 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈06 सितम्बर

No comments:

Post a Comment