Wednesday 6 September 2017

➨ आज का इतिहास 06 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 06 सितबंर (देश-विदेश)
आज ही के दिन यानिसितबंर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
48 ईसा पूर्व – रोम साम्राज्य त्रिकोणीय गठजोड़ के दो महत्वपूर्ण सदस्यों जूलियस सीज़ार और पोम्पस के बीच फ़ारसाल नामक ऐतिहासिक युद्ध हुआ। इस युद्ध में सिज़र को विजय हुई और पोम्पस मारा गया।
1688 –
ऑस्ट्रिया की सेना ने बेलग्रेद पर कब्जा किया।
1716 –
उत्तरी अमेरिका के पहले लाइट हाउस का निर्माण बोस्टन के तट पर किया गया।
1776 –
ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1848 –
अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ।
1869 –
पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मारे गये।
1885 –
यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ।
1889 –
स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ।
1905 –
अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।
1915 –
पहला युद्धक टैंक बनाया गया। इंग्लैंड में बने टैंक के इस पहले प्रारूप को 'लिटिल विलि' के नाम से पुकारा गया।
1916 –
पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला।
1924 –
इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हुआ।
1929 –
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक यश जौहर का जन्म हुआ।
1937 –
इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
1939 –
दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी के साथ युद्ध की घोषणा की।
1948 –
जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 –
कनाडा टीवी की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
1958 –
अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
1965 –
भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया।
1968 –
पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज सईद अनवर का जन्म कराची में हुआ।
1969 –
अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1972 –
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउदृीन खान का निधन हुआ।
1986 –
इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1988 –
थॅामस ग्रेगोरी ने 11 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल तैर करने वाला सबसे कम उम्र का तैराक बना।
सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 –
रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
1997 –
एक सप्ताह तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
1998 –
जापान के फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ।
2012 –
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

   05 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈07 सितम्बर

No comments:

Post a Comment