Tuesday 31 January 2017

➨ Monthly Current Affairs January 2017 in HINDI



➨ मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2017 एक नज़र में (Top 135 Questions}

1.      भारत सरकार ने कितने कुल कितने लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना? – 89

2.      थाईलैंड की महारानी महा चक्री सिरीनधार्न को कौनसा पद्म सम्मान ​दिया गया है? – पद्म भूषण

3.      काली बेईं नदी का जीर्णोद्धार करने वाले किस बाबा को पद्म श्री के चुना गया है? – बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल

4.      जीवन रक्षा पदक के लिए देश भर के कितने लोगों को चुना गया है? – 36

5.      शीर्ष अदालत ने सहारा समूह को निवेशकों के कितने करोड़ रुपये लौटाने को कहा है? –24 हजार करोड़

6.      68वें गणतंत्र दिवस की रिपब्लिक डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि कौन शामिल हुए? – शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान

7.      हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया के साथ हुई किस डील से अमेरिका को हटा लिया है? – ट्रेड डील ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप

8.      किस बिल के पास होने के बाद अब आई आई एम पास आउट भी डिप्लोमा की जगह डिग्री पा सकेंगे? – आईआईएम बिल

9.      कितने राजनीतिक दल देश में पंजीकृत है? – 1780

10.  किस भारतीय मूल के ब्रिटिश कलाकार को पहली बार ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – देव पटेल

11.  किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – एडमा बैरो

12.  मॉरिशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम क्या है? – प्रविंद जुगनौथ

13.  विश्व के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के छह शहरों ने जगह बनाई है। इन शहरों में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – बेंगलुरु

14.  किस राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों को आम चुनाव चिन्ह बांटने की घोषणा की? – महाराष्ट्र

15.  किस सरकार ने खुले बाजार में वाइट केरोसीन बेचने की अनुमति दे दी है? – कर्नाटक सरकार

16.  जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आनंदम कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना? – मध्य प्रदेश

17.  प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ किसने जीता? – किरन दोषी

18.  किस अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया? – दिव्यांगजन अधिनियम-2016

19.  किसे सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया? – अलोक कुमार वर्मा

20.  किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने मलेशिया मास्टर्स ख़िताब जीता? – साइना नेहवाल

21. कौन सा बल्लेबाज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाला विश्व का पाँचवा बल्लेबाज बना? – महेंद्र सिंह धोनी

22.  किसे हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया? – अनुराग ठाकुर

23.  किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त सुविधा वापस ली? – हांगकांग

24.  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया? – धर्मशाला

25.  मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब किसने जीता? – इरिस मिटेनेयरे, फ्रांस


26.  ​'विग बॉस 10' के विजेता कौन चुने गए हैं? – मनवरी गुर्जर

27.  भारतीय अंतरिक्ष वेधशाला उपग्रह, एस्ट्रोसेट ने किस तारे की दुर्लभ गतिविधि को कैद किया है? – वैंपायर

28.  वैंपायर तारा किन तारों को कहते हैं? – जो अन्य तारों को शिकार बनाते हैं

29.  हाल ही में 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब किसने जीता? – रोजर फेडरर

30.  भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के किस प्रशिक्षक का हाल ही में निधन हुआ?– राजेश सावंत

31.  सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में महिला व पुरुष सिंगल्स में किसने खिताब जीता? – पीवी सिंधु व समीर वर्मा

32.  सात मुस्लिम देशों के बाद अब अमेरिका किस देश के नागरिकों को अमेरिका आने पर पाबंदी लगा सकता है? – पाकिस्तान

33.  हाल हीम में किस अशोक चक्र विजेता पर बनी फिल्म इंटरनेट पर खूद देखी जा रही है? – हंगपन दादा

34.  किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया? – गुजरात

35.  अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया? – अजित वर्धराज पई

36.  भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाये जायेंगे? – ईडन गार्डन, कोलकाता

37.  किसानों को ऋण देने हेतु क्वालिटी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ समझौता किया? – बैंक ऑफ बड़ौदा

38.  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया? – अशोक चक्र

39.  किस राज्य सरकार ने जल्लीकट्टू के सुरक्षित संचालन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए? – तमिलनाडु सरकार

40.  नेपाल ने किस देश से सब्जियों के आयात में कटौती करने के लिए 10 वर्षीय योजना की शुरूआत की? – भारत

41.  किस भारतीय महिला को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट द्वारा सम्मानित किया गया? – नीता अंबानी

42.  मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया, उन पर क्या आरोप हैं? – यौन उत्पीड़न

43.  किसने सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में शपथ ली? – माइक पोंपियो

44.  अमेरिकी सीनेट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के रूप में किस भारतीय की नियुक्ति पर सहमति व्यक्त की है? – निक्की हेली

45.  पाकिस्तान द्वारा 2,200 किलोमीटर तक पहली बार जमीन से जमीन में मार कर सकने वाली किस मिसाइल परीक्षण किया गया? – अबाबील

46.  भारतीय डाक विभाग ने पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और किस महिला खिलाड़ी पर टिकट आवरण जारी किया? – दीपा कर्मकार

47.  किस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लिया? – संयुक्त अरब अमीरात

48.  किस प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है? – झारखंड

49.  हाल ही में भारतीय मूल के मॉरीशस के प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने किसे अपना पदभार सौपा? – प्रविंद जगन्नाथ
50.  वर्ष 2017 में आम बजट पहली बार किस तारीख को पेश होगा? – 1 फरवरी

51.  रिजर्व बैंक में हाल ही में किस डिप्टी गवर्नर ने अपना पदभार संभाला? – विरल वी आचार्य

52.  किसे सायरस मिस्त्री के स्थान पर टाटा सन्स का नया निदेशक नियुक्त किया गया? – नटराजन चंद्रशेखरन

53.  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनका क्या नाम है? – सुरजीत सिंह बरनाला

54.  जोधपुर जिला अदालत ने काले हिरण की हत्‍या से जुड़े शस्‍त्र अधिनियम मामले में किस फिल्‍म अभिनेता को बरी कर दिया? – सलमान खान

55.  नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियानापोलिस की किस अधिकारी को सेंटर फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज (सीएमएस) में प्रबंधक के तौर नामित किया? – सीमा वर्मा

56.  किस राज्य में कोझिकोड कॉर्पोरेशन पहला बुजुर्गों के लिए सहायक कॉर्पोरेशन बना? – केरल

57.  अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित द अनटोल्ड वाजपेयी (पॉलिटीशियन एंड पैराडॉक्स) पुस्तक का लेखक कौन है? – उल्लेख एनपी

58.  भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज इण्डिया आईएनएक्स का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – वी. बालसुब्रह्मण्यम

59.  किस बैंक ने फोन बैंकिंग के लिए की वॉयस ऑथेंटिकेशन की शुरुआत की? – सिटी बैंक

60.  किस टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता? – गुजरात

61.  किस देश में बड़े पैमाने पर ‘फ़ूड पॉइज़निंग’ के बाद आपातकालीन स्थिति बनी हुई है? – सऊदी अरब

62.  विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट ने बोइंग के साथ डेढ़ लाख करोड़ का विमान सौदा किया। इसके तहत स्पाइस ने कितने जेट विमानों का ऑर्डर दिया है? – 205 विमान

63.  क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने किस पूर्व भारतीय स्पिनर को स्पिन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया? – श्रीराम श्रीधरन

64.  भेल ने पश्चिम बंगाल में कितने मेगावाट की दूसरी इकाई शुरु की? – 500 मेगावाट

65.  किस देश की सरकार ने एडुआर्डो फलेरियो को नाइटहुड से सम्मानित किया? – पुर्तगाल

66.  आदित्य नामक भारत की पहली सौर उर्जा चालित बोट किस राज्य में आरंभ की गयी? – केरल

67.  फीफा फुटबॉल विश्व कप के किस वर्ष के आयोजन से इसमें 32 के बजाय 48 टीमों को शामिल किये जाने की घोषणा फीफा ने की? – वर्ष 2026

68.  किस अफ्रीकी देश में बुर्के के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है? – मोरक्को

69.  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा सर्व शिक्षा अभियान हेतु किस वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया? – शगुन

70.  एप्स श्रेणी के स्काईवॉकर गिबन की नई प्रजाति हाल ही में किस क्षेत्र में खोजी गयी? – दक्षिण-पश्चिमी चीनी वन क्षेत्र

71.  द्वितीय विश्वयुद्ध के बारे में सबसे पहले खबर देने वाली ब्रिटिश पत्रकार का क्या नाम था, जिनका हाल ही निधन हो गया? – क्लेयर होलिंगवर्थ

72.  किस सरकारी संस्था ने भारतीय कंपनियों के विलय हेतु कड़े नियमों का निर्देश जारी किया? – सेबी

73.  किस बैंक ने कस्टमाइजेबल बचत खाता लांच किया? – यस बैंक

74.  केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को हाल ही में किन विभागों से मंजूरी प्रदान की गयी है? – पर्यावरण, वन और जनजातीय

75.  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा लोगों के बीच पेट्रोलियम जागरुकता फ़ैलाने के लिए किस कार्यक्रम का आरंभ किया गया? – सक्षम-2017

76.  भारत द्वारा चांदीपुर परीक्षण रेंज से किस रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया? – पिनाका

77.  किस देश ने ग्वादर बंदरगाह की सुरक्षा के लिए 2 जहाज़ पाकिस्तान को सौंपे? – चीन

78.  विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत किया? – 7%

79.  द्वीप पर्यटन महोत्स व 2017 अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किस स्थान पर आयोजित किया गया? – पोर्टब्‍लेयर

80.  एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश कौन बना? – नार्वे

81.  एविएशन इनसाइट कंपनी फ्लाइटस्टेट्स द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व की सबसे बेहतरीन एयरलाइन्स कौन सी है? – केएलएम एयरलाइन्स

82.  भारतीय महिला हॉकी टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब किस देश को हराकर जीता? – बांग्लादेश

83.  किसे रॉकफेलर फाउंडेशन का नया अध्यक्ष चुना गया? – राजीव शाह

84.  अमेरिका में किस स्थान पर डॉल्फिन जैसे सरीसृप का नौ करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म प्राप्त हुआ? – टेक्सास

85.  केंद्र सरकार ने बांग्लादेश और नेपाल से आयात होने वाले किस वस्तु और उसके उत्पासदों पर एंटी डम्पिंग शुल्क लगा दिया? – जूट

86.  अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किसे व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की? – जैरेड कुशनर

87.  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा किसे नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया? – शंकर बालासुब्रमण्यन

88.  पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम किस क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – बाबर-III

89.  बिजली क्षेत्र की कम्पनी टाटा पावर ने किस व्यक्ति को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नामित किया? – एस. पद्मनाभन

90.  देश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से किस केन्द्रीय मंत्री ने सड़क सुरक्षा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? – नितिन गडकरी

91.  किस देश के राष्ट्र​पति ने राजनीतिज्ञ सोरिन ग्रिनडेनू को देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया? – रोमानिया

92.  प्रसिद्ध फिल्म अर्धसत्य के अभिनेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में मुंबई में निधन हो गया? – ओम पुरी

93.  किस राज्य सरकार ने स्थायनीय भाषा में ऑनलाइन लेन-देन को आसान बनाने हेतु राज्यस में टोकापोइसा डॉट इन नामक ई-वॉलेट शुरू करने की घोषणा की? – असम

94.  किसे गोल ऑफ़ द मंथ’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? – फैन ब्रैडली लॉरी

95.  अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान और इंजीनियरिंग पेशेवरों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान हेतु कितने भारतीय-अमेरिकियों को चुना है? – चार

96.  हाल ही में किस देश द्वारा चितवन हाथी महोत्सव का आयोजन किया? – नेपाल

97.  किस राज्य से उर्जा मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट प्रतिस्थापन कार्यक्रम आरंभ किया गया? – नई दिल्ली

98.  किन दो देशों ने 26वीं बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की? – भारत और पाकिस्तान

99.  प्रवासी भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस योजना का उद्घाटन किया? – प्रवासी कौशल विकास योजना

100.                  सीबीडीटी ने करदाताओं के साथ कितने अग्रिम मूल्यांकन समझौतों पर हस्ताक्षर किए? – तीन

101.                  भारत के छोटे उद्योगपतियों के लिए ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ नामक पहल किस कम्पनी द्वारा आरंभ की गयी ? – गूगल

102.                  किस खिलाड़ी को वर्ष 2016 के लिए फीफा का प्लेयर ऑफ़ द इयर चयनित किया गया? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो

103.                  डीआरडीओ ने बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया। इसकी मारक क्षमता कितने किमी है? – 4 हजार

104.                  किन्हें वर्ष 2017 में प्रवासी भारतीय अवार्ड दिया गया? – डॉक्टर भरत बरई तथा डॉक्टर संपत शिवांगी

105.                  इटली के गृहमंत्री मार्को मिनिटी ने किस देश की राजधानी में उनके देश का दूतावास पुन: खोले जाने की घोषणा की? – लीबिया

106.                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं, उन्होंने गुजरात में शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया, सम्मेलन का क्या नाम है? – वाइब्रेंट गुजरात

107.                  किसने अंतर्राष्ट्रीय शेयर मार्केट का गुजरात में गांधी नगर के पास गिफ्ट सिटी में उद्घाटन किया? – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

108.                  किस एशियाई देश ने 12,000 किलोमीटर दूर स्थित लंदन तक रेल सेवा शुरू की? – चीन

109.                  किस देश की सरकार ने आंदोलनकारी मधेसी पार्टियों की मांगों के समाधान हेतु संविधान संशोधन विधेयक संसद में पेश कर दिया गया? – नेपाल

110.                  लॉस एंजिलिस में आयोजित समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ चलचित्र को पुरस्कार प्रदान किया गया? – मून लाइट

111.                  किस देश के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के पाचन तंत्र में एक नए अंग 'मिसेंट्री' की खोज की है? – आयरलैंड

112.                  केंद्र सरकार की किस योजना हेतु आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है? – मनरेगा

113.                  किसने घाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – नाना अकुफो एडो

114.                  टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने किस खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में हराकर कतर ओपन खिताब जीता? – एंडी मरे

115.                  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल विजेता प्रदर्शनी का उद्घाटन किस राज्य में किया? – गुजरात

116.                  किस फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया? – ला ला लैंड

117.                  भारत ने किस देश के साथ दोहरा कराधान निवारण संधि (डीटीएसी) में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए? – कजाखिस्तान

118.                  किसे भारतीय रिवर्ज बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया? – सुरेखा मरांडी

119.                  किस देश ने हाल ही में अपने बेरोजगार नागरिकों को प्रतिमाह बेसिक सैलरी दिए जाने की घोषणा की? – फ़िनलैंड

120.                  नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा कितनी धनराशि का लोन जारी किया गया? – 48 मिलियन डॉलर

121.                  यूरोपीय संघ ने भारत से कुछ सब्जियों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया, यह प्रतिबन्ध कितने वर्ष से लागू था? – तीन

122.                  प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने किस हाउसिंग कंपनी के साथ विलय की घोषणा की? – हाउसिंग डॉट कॉम

123.                  कोका कोला ने भारत के किस राज्य में 750 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की? – मध्य प्रदेश

124.                  किस बैंक ने ब्लॉकचेन सेवा की पेशकश करने वाला देश का तीसरा बैंक बना? – एक्सिस बैंक

125.                  राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित किस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी? – बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)

126.                  किस राज्य सरकार ने एनटीआर आरोग्य रक्षा योजना की शुरूआत की? – आंध्र प्रदेश सरकार

127.                  चेन्नेई, अहमदाबाद और वाराणसी को स्माबर्ट सिटी बनाने हेतु किए जाने वाले विकास कार्यों से जुड़ने का निर्णय किस देश ने लिया? – जापान

128.                  किस देश ने बेरोजगारों के लिए एक बुनियादी मासिक आय का भुगतान करने वाला यूरोप का पहला देश बना? – फिनलैंड

129.                  हरिद्वार और किस शहर में नमामि गंगे के तहत कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली? – वाराणसी

130.                  किस राज्य में पर्यटकों को मदद करने हेतु पिनाकिन नामक मोबाइल एप की शुरूआत की गयी? – तमिलनाडु

131.                  हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने किस राज्य सरकार के साथ पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रीकेंट डिपो स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – छत्तीसगढ़

132.                  किस टेलीकॉम कंपनी ने पेमेंट बैंक का शुभारम्भ किया? – भारती एयरटेल

133.                  डिजिटलीकरण की एक और पहल में किस बैंक ने एक कॉंटेक्टलैस क्रेडिट कार्ड लांच किया है? – पंजाब नेशनल बैंक

134.                  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किस ई-वॉलेट को पेमेंट बैंक खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी? – पेटीएम

135.                  हज सब्सिडी पर समीक्षा के लिए कितने सदस्यों की समिति का गठन किया? – छह  

Sunday 1 January 2017

➨ Monthly Current Affairs December 2016 in HINDI


मासिक करेंट अफेयर्स दिसंबर 2016 एक नज़र में (Top 115 Questions}

1.      जयललिता के निधन के पश्चात् किसे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया? –  पन्नीरसेव्लन

2.      फेसबुक ने -वाणिज्यखुदरायात्रा और वित्तीय सेवा खंडों हेतु किसे उद्योग निदेशक नियुक्त किया है? – पुलकित तिवारी

3.      लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर के इलाज के लिए कितने कोचों को जोड़ा गया हैं? – दो

4.      भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास 'कोंकण 16' शुरू हुआ? – ब्रिटेन

5.      चीन की सेना द्वारा किस सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ किया गया? – अक्साई चिन

6.      किस राज्य के उच्च न्यायालय ने गुर्जरों समेत पांच जातियों को दिया गया विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण रद्द किया? – राजस्थान उच्च न्यायालय

7.      पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहायह मंदिर किस राज्य में स्थित हैं? – केरल

8.      केंद्र ने वर्ष 2018 तक कितने दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है? – पांच लाख दिव्यांगों

9.      पुस्तक ‘माइग्रेंटरिफ्यूजी एंड स्टेटलेस इन साउथ एशिया’ के लेखक कौन हैं? – पार्था घोष

10.  भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहब की अस्थियां किस स्थान पर रखी गई थीं?   – चैत्य भूमि

11.  किस वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद का 7 दिसम्बर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया? – चो रामास्वामी

12.  भारत और किस देश के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 से 21 दिसंबर 2016 तक आयोजित किया जाएगा? – रूस

13.  किसे नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का निदेशक चयनित किया गया है? – अद्वैत गड्नायक

14.  किसने न्यूज़ीलैण्ड के नए प्रधानमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर 2016 को शपथ ली? – बिल इंग्लिश

15.  पहली बार महिलाओं ने प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के अंदरूनी भाग में प्रवेश कियाइसके लिए किस महिला संगठन ने अभियान चलाया? – भूमाता ब्रिगेड

16.  अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने हाल ही में किसे अपना रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया? – जेम्स मैटिस

17.  कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया? – बेकल उत्साही

18.  उस एनआरआई महिला का क्या नाम हैजिसने यूके से भारत तक कार चलाकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओका संदेश दिया? – भारुलता

19.  भारतीय उपग्रह का क्या नाम है जिसे तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपलब्ध कराने हेतु सोलर पैनल पर तैनात कर दिया गया? – रिसोर्ससैट-2

20.  किस देश में भारत-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेस-2016 आयोजित की जाएगी? – ओमान

21.  पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी और विश्व के सबसे वृद्ध अंतरिक्ष यात्री का 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गयाउनका क्या नाम है? – जॉन ग्लेन

22.  पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख को उसके पद से हटा दियाउसके स्थान पर किसको नियुक्त किया गया? – नवीद मुख्तार

23.  ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया? – सुसेन किफेल

24.  किसे सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया? – राकेश अस्थाना

25.  किसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया? – एमेसिंग लुईखाम

26.  न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया? – जॉन की

27.  किसे टाइम पर्सन ऑफ़  इयर-2016 चुना गया? – डोनाल्ड ट्रम्प

28.  नव निर्वाचित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस व्यक्ति का आंतरिक सुरक्षा मंत्री पद हेतु चयन किया? – मरीन जनरल जॉन केली 

29.  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्य पाल नियुक्त किया है? – अनिल बैजल

30.  कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा? – मेघालय

31.  कश्मीर का कौन सा गांव देश का पहला कैशलेस गांव बना? – लानुरा

32.  किस लेखक को अपने किस उपन्यास के लिए हिंदी भाषा हेतु वर्ष 2016 साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया? – नासिरा शर्मा : पारिजात

33.  भारत का खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना

34.  किसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में चयनित किया गया? – जस्टिस जे एस खेहड़

35.  भारत सबसे अधिक पवन ऊर्जा पैदा करने वाले देशों में किस स्थान पर है? – चौथा

36.  किस देश ने बच्चों को आनुवांशिक बीमारियों से बचाने के लिए ऐतिहासिक '​थ्री पैरेंट बेबीजपहल को मंजूरी दी? – ब्रिटेन

37.  डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय कैबिनेट ने किस अध्यादेश को मंजूरी दी? – पेमेंट ऑफ वेजेस

38.  चेक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त किस भाषा में छापा जाएगा? – हिंदी

39.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले 'भारतीय कौशल संस्थानकी आधारशिला उत्तर प्रदेश के किस शहर में रखी? – कानपुर

40.  फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था किस नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी? – पांचवी

41.  कौन टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बने? – एलिस्टर कुक

42.  किस जल समझौते के रणनीतिक पहलुओं की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया? – सिंधु जल समझौते

43.  वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड खिताब किसने जीता? – स्टेफनी डेल वेल

44.  किसने 24 दिसम्बर 2016 को मुंबई तट पर स्थित अरब सागर के एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी? – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

45.  भारत ने श्रीलंका को कितने रन से हराकर एशियाई क्रिकेट परिषद का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीत लिया? – 34 रन

46.  समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा? – 117 साल

47.  अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआइटीएने हाल ही में किस टेनिस स्टार को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान घोषित किया? – महेश भूपति

48.  किस गोल्फर ने पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीता? – रशीद खान

49.  किस बैंक ने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है? – भारतीय रिजर्व बैंक

50.  मलेशिया में आयोजित किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब किसने जीता? – अर्जुन भाटी

51.  किसे आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया? – रतन टाटा

52.  केंद्र सरकार ने किस स्तर के लोगों की रसोई गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की घोषणा की? – 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले

53.  आईसीसी ने किस खिलाड़ी को क्रिकेटर ऑफ  इयर का अवॉर्ड दिया? – आर ​अश्विन

54.  किस टीम ने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी खिताब जीता? – भारत

55.  किस राज्य ने 100 प्रतिशत आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया? – हिमाचल प्रदेश

56.  किस राज्य में देश का पहला कैशलेस बाजार लोगों को समर्पित किया गया? – छत्तीसगढ़

57.  दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जॉर्ज माइकल

58.  किस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया? – चीन

59.  वर्ष 2016 का एआईएफएफ प्लेयरऑफ़  ईयर पुरस्कार किसने जीता? – जेजे लालपेखलुआ

60.  एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के कितने करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है? – 95 करोड़

61.  सिक्स-रेड स्नूकर का राष्ट्रीय खिताब किसने जीता? – पंकज आडवाणी

62.  किसे जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया? – एस पी वैद्य

63.  किस देश में विश्व की पहली सोलर पैनल सड़क बनी? – फ्रांस

64.  किस स्थान पर 60 हजार वर्ग किमी के डेड जोन का पता चला? – बंगाल की खाड़ी

65.  किस रोबोट ने जलवायु के आंकड़े एकत्रित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया? – सीफ्लोर रोबोट

66.  किस देश की बस्तियों की समाप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वोट किया? – इजरायल

67.  पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का क्या नाम है? – चश्मा-3

68.  देश में खुले में कचरा जलाने पर हाल ही में किस संस्था ने रोक लगाई? – एनजीटी 

69.  केन्द्रीय चुनाव आयोग ने ऐसे कितने 'कागजी'  राजनैतिक दलों को हटाया है? – 200

70.  15 दिसंबर 2016 को कौन सा दिवस मनाया गया? – अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस

71.  किस राज्य में भारत-पाक सीमा पर वाघा बॉर्डर भांति दर्शन स्थल बनेगा? – गुजरात

72.  वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड ख़िताब किसे प्राप्त हुआ? – स्टेफनी डेल

73.  नदी जल विवादों के शीघ्र निपटान हेतु केंद्र सरकार ने हाल ही में क्या कदम उठाया है? – स्थायी न्यायाधिकरण के गठन हेतु मंजूरी

74.  भारतीय मूल की महिला सविता वैद्यनाथन को हाल ही में अमेरिका में किस शहर की मेयर निर्वाचित किया गया? – कुपेर्टिनो सिटी

75.  किस जानवर को हाल ही में विलुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में डाला गया है? – जिराफ

76.  किस न्यायाधीश को पाकिस्तान के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया? – न्यायाधीश साकिब निसार

77.  भारत का कौन सा पहला राज्य है जिसमें महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल शुरू की गयी? – हरियाणा

78.  जापानरूस के मध्य आयोजित शांति समझौता शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था? – तोक्यो

79.  कश्मीर के किस गांव को देश का पहला कैशलेस गांव बनने का गौरव प्राप्त हुआ? – लानुरा

80.  हाल ही में किस देश ने भारतीय कपास से अघोषित प्रतिबंध हटाया? – पाकिस्तान

81.  उस महिला का क्या नाम है जिन्होंने बिमारी के कारण नौ वर्ष की उम्र में अंडाशय ऊतक फ्रीज कराए और वे 24 वर्ष की उम्र में लन्दन में मां बनी? – मातरूषी

82.  वाराणसी के उस गांव का क्या नाम है जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पहला कैशलेस गांव बन गया? – मिसिरपुर

83.  अंडमान द्वीप समूह में गंभीर चक्रवात से आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गयाचक्रवात का क्या नाम है? – वरदाह

84.  पाकिस्तान द्वारा 700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली किस क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – बाबर

85.  किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिसम्बर 2016 में बनिहाल में बच्चों हेतु विशेष रूप से अब तक की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई? – जम्मू एंड कश्मीर

86.  किसे वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बी एस धनोआ

87.  भारत का पहला एवं एशिया का सबसे लम्बा साइकिल हाइवे किस राज्य में आरंभ किया गया? – उत्तर प्रदेश

88.  किस भारतीय मूल के व्यापारी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल किया? – इंदिरा नूयी

89.  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआईद्वारा हाल ही में लद्दाख के किस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी? – नुब्रा घाटी

90.  किस खाड़ी देश द्वारा कफाला नियमों को समाप्त करने की घोषणा की गयी? – क़तर

91.  वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड की रिपोर्ट के अनुसार किस क्षेत्र में 163 नई प्रजातियों को खोज की गयी? – ग्रेटर मेकोंग

92.  किसे नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बिपिन रावत

93.  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा कितने संगठनों के संरक्षक पद से हटने का निर्णय लिया गया? – 25

94.  केंद्र सरकार ने चैक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त किस भाषा में छापने के आदेश जारी किए? – हिंदी

95.  राष्ट्रीय गणित दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 22 दिसम्बर

96.  किसे संयुक्त राष्ट्र का उपमहासचिव नियुक्त किया गया? – अमीना मोहम्मद

97.  भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने हेतु संसदीय समिति ने केंद्र सरकार को कब तक का समय आधारित किया है? – 2019

98.  तुर्की में रूस के राजदूत कौन थे जिनकी एक स्तब्धकारी घटना में एक बंदूकधारी ने 19 दिसम्बर 2016 को अंकारा में गोली मारकर हत्या कर दी? – आंद्रेई कालरेव

99.  मट्टोली’ नामक मलयालम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उस अभिनेता का नाम बताइए जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जगन्नाथ वर्मा

100.                     किस राज्य की सरकार ने अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा नीति की घोषणा की? – गुजरात सरकार

101.                     सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गये एक निर्णय में देश के किस स्थान पर शराब की दुकानों पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया? – हाईवे पर

102.                     भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना

103.                     भारत के उत्तर पूर्व में किस स्थान पर आयुर्वेद संस्थान का शुभारंभ किया गया? – शिलांग

104.                     न्यूजीलैंड में सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी ने बिल इंग्लिश को नया प्रधान मंत्री निर्वाचित किया गया। उन्होंने किसका स्थान लिया? – जॉन की

105.                     तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद किसको एआईएडीएमके (AIADMK) प्रमुख नामित किया गया? – शशिकला

106.                     भारत में विजय दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 16 दिसम्बर

107.                     केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्य बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक, 2016 का अनुमोदन कर दिया। यह विधेयक किस का स्थान लेगा? – मुख्य बंदरगाह न्यास अधिनियम, 1963

108.                     किस मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम आरंभ किया गया? – आयुष मंत्रालय

109.                     दूरसंचार नियामक ट्राई ने सरकार से किन क्षेत्रों में प्रति माह कुछ इंटरनेट डेटा मुफ्त में मुहैया कराने की सिफारिश की? – ग्रामीण

110.                     किस राज्य ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जातियों की श्रेणी में शामिल किया? – उत्तर प्रदेश

111.                     किस अभिनेता को वर्ष 2016 के किड्स आइकॉन के रूप में नामित किया गया? – शाहरुख खान

112.                     देश में राजस्थान के पहले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का क्या नाम हैजो कैशलेस होगा? – श्रीकरणपुर

113.                     टाइम पत्रिका ने किस भारतीय तस्वीर को 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों के संकलन में शामिल किया? – महात्मा गांधी का चरखा 

114.                     किस खिलाड़ी को वर्ष 2016 के लिए फीफा का प्लेयर ऑफ़  इयर चयनित किया गया? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो

115.                     वर्ष 2016 का एआईएफएफ प्लेयर ऑफ  इयर का पुरस्कार किसने जीता? – जेजे लालपेखलुआ