Wednesday 27 September 2017

➨ आज का इतिहास 27 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 27 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 27 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1590 –
सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1760 –
मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 –
मैक्सिको को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
1825 –
इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरु हुआ।
1833 –
महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1905 –
महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1932 –
भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1940 –
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 –
रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
1949 –
चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 –
मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1972 –
भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
1961 –
सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1981 –
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ। इन्होंने 101 टेस्ट में 6453 रन, 260 वनडे में 6083 रन और 71 टी-20 मैचों में 2140 रन बनाए।
1988 –
कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
1996 
तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।
1998 –
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की शुरूआत हुई।
2008 –
प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का निधन हुआ।

   26 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈28 सितम्बर

No comments:

Post a Comment