Friday 9 June 2017

➨ हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2016 का हल प्रश्न-पत्र


हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2016 का हल प्रश्न-पत्र

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 17 अप्रैल, 2016 को संपन्न हुई हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2016 (Haryana Police Constable Recruitment) का हल पेपर हम यहां आपके लिए दे रहे है। इसमें सामान्य ज्ञान के सभी सवालों को एक लाइन के रूप में दिया जा रहा है ताकि यह आपके लिए अन्य परीक्षाओं में भी लाभकारी सिद्ध हो सके।  

1.     17 अप्रैल, 2015 को कौन-सा दिन थाशुक्रवार 

2.     1526 . में हरियाणा में किस स्थान पर बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध हुआ था? – पानीपत 

3.     आधुनिक हरियाणा राज्य का निर्माण कब किया गया था? – 1 नवम्बर, 1966 

4.     तिलियर नामक पर्यटक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है? – रोहतक 

5.     हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन बनाए गए? – धर्मवीर 

6.     हरियाणा के किस भाग में शिवालिक पर्वत श्रेणियाँ स्थित हैं? – उत्तर-पूर्वी 

7.     हरियाणा को कुल कितने प्रशासनिक मण्डलों में बाँटा गया है– 4

8.     प्रदेश के किन जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई? – फरीदाबाद हिसार

9.     जिला रोहतक में कौन-सा खनिज पदार्थ पाया जाता हैचूना 

10.हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता जुत्शी किस खेल से सम्बन्धित हैंजिम्नास्टिक 

11.हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक पं. नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन-सा साप्ताहिक पत्र हिन्दी में प्रकाशित किया था? – सन्देश 

12.हरियाणा के किस जिले में प्रसिद्ध भूतेश्वर मन्दिर है? – जीन्द 

13.'श्रीकृष्ण संग्रहालय' हरियाणा में कहाँ पर स्थित है? – कुरुक्षेत्र 

14.भारतीय गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2016 को किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में आए थे? – फ्रांस 

15.'सुन्दर पिचाई' का नाम किस कम्पनी से सम्बद्ध हैगूगल 

16.मिस वर्ल्ड 2015 सूश्री मीरिया लैलागुना रोयो किस देश की हैंस्पेन

17.अकेडमी अवार्ड 2016 (ऑस्कर) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिलास्पॉटलाइट

18.नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा स्थापित 'नीति आयोग' किसके स्थान पर कार्यरत हुआ? – योजना आयोग

19.टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर कई प्रमुख टूर्नामेण्ट जीते। मार्टिना हिंगिस किस देश से सम्बन्धित हैं?– स्विट्जरलैण्ड से 

20.श्रीनिवास रामानुजन की जन्म शताब्दी 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में किस दिन मनाई गई– 22 दिसम्बर 

21.जनवरी, 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी किस राज्य ने की? – छत्तीसगढ़

22.दिसम्बर, 2015 में नई दिल्ली में आरम्भिक प्रो-रेसलिंग लीग टाइटल किसने जीता– ​मुम्बई गरुड़

23.जनवरी, 2016 में किस बहुराष्ट्रीय फार्मा कम्पनी ने अपने डायबिटीज जागरुकता अभियान में सचिन तेन्दुलकर को ब्रैण्ड एम्बेसडर बनायानोवो नॉर्डिस्क 

24.किस मुगल सम्राट ने पहली बार अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने एवं कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थीजहाँगीर 

25.पृथ्वी की अपनी काल्पनिक धुरी पर एक बार की घूर्णन अवधि कितनी है? – 23 घण्टे 56 मिनट 4 सेकण्ड

26.वित्त आयोग अपनी सिफारिश किसको सौंपता हैराष्ट्रपति 

27.लाल मिट्टी सामान्यता किन राज्यों में पाई जाती हैतमिलनाडु एवं आन्ध्र प्रदेश 

28.भारतीय रिजर्व बैंक कब राज्य-स्वामित्व का संस्थान बना? – वर्ष 1949 

29.भारत का संविधान तैयार करने के लिए गठित संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष कौन था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

30.समवर्ती सूची में किसी विषय पर केन्द्र एवं राज्य के बीच कानून में द्वन्द्व होने की स्थिति में किसका कानून प्रभावी रहेगा?– केन्द्र

31.'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना किसने की थी? – स्वामी विवेकानन्द 

32.खजुराहो में मन्दिरों का निर्माण किसने कराया था? – चन्देल वंश के राजाओं ने 

33.करिकाल, परान्तक और राजराजा में से दक्षिण भारत में चोल राजवंश का संस्थापक कौन थाइनमें से कोई नहीं 

34.अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में किस धर्म से सम्बन्धित मूर्तियाँ तथा भित्ति-चित्र मिलते हैंहिन्दू, बौद्ध और जैन सभी 

35.टमाटर में कौन-सा विटामिन पाया जाता हैविटामिन-सी 

36.किस प्रक्रिया से लालटेन या लैम्प की बत्ती से तेल ऊपर चढ़ता है? – केशिकत्व 

37.सूर्य का प्रकाश किस प्रक्रिया से पृथ्वी पर पहुँचता है? – विकिरण 

38.ध्वनि की गति सर्वाधिक कहां होती है?– लोहे में 

39.पौधों में क्लोरोफिल मुख्यत: कहां पाया जाता है?– पत्तियों में 

40.'राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान' संस्थान कहाँ है? – करनाल 

41.भूदान आन्दोलन कब शुरू हुआ?– अप्रैल, 1951 में 

42.मधुमक्खियों का पालन क्या कहलाता हैएपीकल्चर 

43.'पन्त सम्राट' किस फसल की प्रजाति है? – बैंगन 

44.सुजाता, क्रान्ति, सोनालिका और कंचन में से कौन-सी प्रजाति गेहूँ की नहीं है? – सुजाता 

45.जाफराबादी भैंस कहां पाई जाती है?– गुजरात में 

46.गहन पशुधन विकास परियोजना (इण्टेन्सिव कैटल डेवलपमेण्ट. प्रोजक्ट) किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्भ हुई– III (तृतीय) 

47.पशु प्लेग (रिण्डरपेस्ट) का क्या कारण है?– विषाणु 

48.गाय का जीवनकाल सामान्यत: कितने वर्षों का होता है? – 20-25 

49.मूगा रेशम का उत्पादन मुख्यत: कहाँ होता है?– असम

50.पोलियो की दवा (वैक्सीन) का आविष्कारक कौन था?– जोनास साल्क 

51.खाने वाला नमक का वैज्ञानिक नाम क्या है?– सोडियम क्लोराइड 

52.'' वर्ग का उच्चारण मुँह के किस भाग से होता हैतालु

53.संहित और ऊर्जा के बीच किसने सम्बन्ध स्थापित किया था? – आइन्स्टीन 

54.'मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया' किसे कहा जाता है? – डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 

55.'भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग' का प्रथम अध्यक्ष कौन था? – डॉ. एचजे भाभा 

56.'राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला' कहाँ स्थित है? – पुणे

57.किस रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिएतपेदिक (यक्ष्मा)

58.हँसाने वाली गैस (लाफिंग गैस) कौन सी होती है? – नाइट्रस ऑक्साइड

59.सार्वत्रिक दाता रक्त समूह कौन-सा है? – O


60.पनडुब्बी के अन्दर से समुद्र की सतह या भूमि के दृश्य देखने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है? – पेरिस्कोप

No comments:

Post a Comment