Thursday, 1 June 2017

➨ सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) / UPSC CDS 2015 का हल पेपर


➨ सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) / UPSC CDS 2015 का हल पेपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी व वायु सेना अकादमी व अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के कोर्स में प्रवेश हेतु वर्ष में दो सम्मिलित रक्षा सेना (CDS) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करता है। 1 नवम्बर, 2015 को आयोजित UPCS CDS Exam में पूछे गए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के महत्वपूर्ण प्रश्नों को हम संक्षेप में आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है।

1.     'खान साहेब उस्सानी अली स्टेडियम' कहाँ अवस्थित है? – फतुल्ला 

2.     विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 मई को ​'विश्व तम्बाकू निषेध' मनाया जाता है। ​'विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2015' की विषय-वस्तु क्या थी? – तम्बाकू उत्पादों के अवैध व्यापार को रोकें

3.     किस एक राज्य की सरकार ने (मई, 2015 में) सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम को उस राज्य से हटाने का निर्णय लिया? – त्रिपुरा

4.     एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वीबो (Weibo) का आमतौर पर किस देश में उपयोग होता है– चीन में

5.     नीति आयोग का वर्तमान उपाध्यक्ष कौन है? – अरविन्द पनगढ़िया 

6.     अप्रैल, 2015 में भारत और फ्रांस किस एक प्लेटफॉर्म के बारे में अन्त: सरकारी करार करने के लिए सहमत हुए? – राफेल मीडियम मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट 

7.     'अरिहन्त' किसका नाम है? – नाभिकिय शक्तिचालित पनडुब्बी 

8.     मई, 2015 में 14वाँ एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन (शांग्री-ला संवाद) कहाँ हुआ था? – सिंगापुर

9.     'रेड फ्लैग' भारत और कौन से एक देश के बीच हुए संयुक्त अभ्यास का नाम है? – अमेरिका

10.नवम्बर, 2014 में भारत के कौन से एक पड़ोसी देश ने चीन की पनडुब्बी को अपने एक बन्दरगाह पर खड़ी रहने की अनुमति दी? – श्रीलंका

11.आमार कथा (1913) शीर्षक आत्मकथा का लेखक कौन है? – बिनोदिनी दासी

12.उस फ्रांसीसी क्रान्तिकारी का नाम बताइए जिसने डिक्लेरेशन ऑफ द राइट्स ऑफ वुमन एण्ड फीमेल सिटिजन लिखी। – ओलिम्पे द गूजे

13.आनुवंशिक परेक्षण (जेनेटिक स्क्रीनिंग) क्या है?– किसी मुनष्य में एक विशिष्ट जीन की उपस्थिति की जाँच के लिए डीएनए का विश्लेषण है

14.किन्हें आनुवशिंक इन्जीनियरी का जनक माना जाता है? – पॉल बर्ग

15.कोबाल्ट किससे सम्बन्धित है– विटामिन-B12 से

16.खसरा रोग का कारक क्या है? – विषाणु

17.न्यूट्रोफिल्स और लिम्फोसाइट्स का उद्गम होता है– अस्थि मज्जा से

18.WHO द्वारा जारी की गई 'डायरेक्टली ऑब्जर्व्ड ट्रीटमेण्ट, शॉट-कोर्स (DOTS)' नामक स्कीम का अधिदेश, क्या सुनिश्चित करने के लिए है? – रोगी अपनी दवा के कालक्रम (कोर्स) को पूरा करें

19.यदि किसी पोत (शिप) को चेन्नई से कोच्चि जाना हो, तो उसे पाक जलडमरूमध्य को पार करते हुए जाने के बजाय श्रीलंका का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। क्यों? – यह काफी उथला है, जिससे पोत इसे पार नहीं कर सकते

20.भारत सरकार के सकल कर राजस्व (जीटीआर) का मुख्य स्रोत क्या है? – निगम-कर

21.कौन ब्रिक्स के सदस्य हैं? – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 

22.शिवाजी की मृत्यु के पश्चात, उत्तराधिकार के लिए किनके बीच लड़ाई हुई? – राजाराम और शम्भाजी

23.शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए पंचशील करार' किनके बीच हस्ताक्षरित हुआ था? – भारत और चीन

24.'रियो + 20' किसके लिए संक्षिप्त नाम है? – धारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र

25.'पतंजलि' कौन था? – 'योगाचार' सम्प्रदाय का एक दार्शनिक

26.कौन-सा एक  प्रगामी कर संरचना को निरूपित करता है? – कर दर आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ बढ़ती जाती है।

27.पदार्थ का परमाण्विक सिद्धान्त सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया? – जॉन डाल्टन 

28.X-किरणें क्या है?– विद्युत क्षेत्र या चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा विक्षेपित नहीं होता है 

29.किसी सामान्य मानव आँख के लेन्स की फोकस दूरी लगभग कितनी होती है? – 25 सेमी 

30.भौतिक राशियों में से कौन-सी एक, किसी दिए गए तापमान पर सभी गैसों के अणुओं के लिए समान होती है? – गतिज ऊर्जा

31.कौन-से तत्व भू-पर्पटी में क्रमश: अधिकतम और निम्नतम मात्रा में पाए जाते हैं? – ऑक्सीजन और मैग्नीशियम

32.पृथ्वी से दो किलोमीटर ऊपर उड़ते हुए किसी वायुयान से एक ईंट ऊर्ध्वाधर फेंकी जाती है। ईंट किस तरह गिरेगी?– स्थिर त्वरण से गिरेगी 

33.आधुनिक मोटरगाड़ियों के बाह्य पश्च-दृश्य दर्पण (रियरव्यू मिरर) पर चेतावनी ''दर्पण में दिखाने वाली वस्तुएँ जितनी दूर दिख रही हैं, उससे समीप हैं'' लिखी जाती है। ऐसे दर्पण किस तरह के होते है? – उत्तल दर्पण होते हैं 

34.नम्य विनिमय दर पद्धति के अधीन, विनिमय दर किसके द्वारा/किस रूप में निर्धारित होती है? – प्रधानत: बाजार तन्त्र द्वारा

35.आम चुनावों के बाद, अल्पकालीन अध्यक्ष कौन होता है?– लोकसभा का ज्येष्ठतम सदस्य होता है 

36.रिहला किसमें लिखी गई थी? – चौदहवीं शताब्दी में इब्नबतूता द्वारा अरबी में 

37.'सूर सागर' क्या है? – सूरदास की काव्य रचना 

38.भारतीय कृषि में निजी निवेश अधिकतर श्रम बचाने वाले मशीनीकरण पर है। यह किसकी प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है? – बढ़ती हुई मजदूरियाँ और अपेक्षाकृत महँगा श्रम बाजार

39.पेनीसिलीन में किसका संश्लेषण निरोधित होता है? – जीवाण्विक कोशिका भित्ति 

40.निरापद दियासलाई के विनिर्माण में लाल फॉस्फोरस का उपयोग होता है। ऐसा किस तथ्य के कारण है? – साधारण तापमान पर, यह फॉस्फोरस का अन्य किस्मों से कम अभिक्रियाशली होता है

41.प्राचीन भारत में 'यौधेय' कौन थे? – एक गण​तान्त्रिक जनजाति

42.दशकुमारचरित अथवा 'दस राजकुमारों की कथाएँ' किसने रची थी? – दण्डी

43.'कीमत विभेद' का क्या तात्पर्य है? – वह परिस्थिति, जिसमें एक ही उत्पाद को विभिन्न ग्राहकों को अलग-अलग कीमत पर बेचा जाता है।

44.'बारोबुदुर' किसका स्थल है? – जावा में 8वीं शताब्दी ईस्वी में निर्मित एक वृहत स्तूप


45.'सार्वजनिक वस्तु' से क्या तात्पर्य है? – एक वस्तु जिसके लाभ समस्त समुदाय में अविभाज्य रूप से सबको उपलब्ध है। 

No comments:

Post a Comment