Saturday 14 October 2017

➨ आज का इतिहास 14 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 14 अक्टूबर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 14 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1240 –
भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत हुई।
1643 –
दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म हुआ।
1760 –
रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1882 –
शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1884 –
अमेरिका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का दिल्ली में जन्म हुआ।
1911 –
सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सिस्टर निवेदिता का दार्जिलिंग मे निधन हुआ।
1913 –
ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1914 –
गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1933 –
एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
1943 –
इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1952 –
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1956 – 
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1957 –
महारानी एलिजाबेथ पहली शाही प्रमुख रहीं, भाषण से कनाडा संसद सत्र की शुरुआत हुई।
1964 –
डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
1968 –
मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
1988 –
अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1997 –
ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 –
परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर हुआ।
2000 –
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये।
2004 –
राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
2007 –
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

No comments:

Post a Comment