Tuesday, 31 October 2017

➨ मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2017 एक नज़र में (Top 120 Questions}


➨ मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर  2017 एक नज़र में (Top 120 Questions}

1.     किस राज्य सरकार ने पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया है? – उत्तर प्रदेश

2.     किसे वर्ष 2017 के नोबल साहित्य पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – काजुओ इशीगुरो

3.     किस देश में हाल ही में परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किया गया है? – रूस

4.     किस देश ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है? – चीन

5.     किस देश के तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है? – अमेरिका

6.     कौन सा राज्य उच्च शिक्षा में कौशल विकास कार्यक्रम को शामिल करने वाला पहला राज्य बना? – राजस्थान

7.     हाल ही में किस देश ने यूनेस्को की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया? – अमेरिका

8.     पहला आसियान-भारत संगीत समारोह का आयोजन किस शहर में आयोजित हुआ है? – दिल्ली

9.     किस देश में पहली बार ट्रांसजेंडर की शादी को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई? – नेपाल

10.उस सिख व्यक्ति का क्या नाम है जिसे हाल ही में कनाडा की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी, का प्रमुख चुना गया? – जगमीत सिंह

11.दूरसंचार आयोग ने स्पेक्ट्रम के भुगतान की अवधि को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर कितने वर्ष करने को मंजूरी दी है? – 16

12.राष्ट्रपति ने किस एडमिरल (सेवानिवृत्त) को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया? – देवेन्द्र कुमार जोशी 

13.केंद्र सरकार ने संगम पर नदी जैवविविधता पार्क विकसित करने हेतु मंजूरी प्रदान की, इस परियोजना को किस कार्यक्रम के तहत निर्मित किया जाएगा? – नमामि गंगे 

14.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य प्रत्‍यर्पण संधि को मंजूरी प्रदान की? – लिथुआनिया

15.किसे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया? – अनुपम खेर

16.किसने हाल ही में पाकिस्तान नौसेना के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया? – एडमिरल जफर महमूद अब्बासी

17.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान किस देश में गये? – जिबूती

18.देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आयोजित किये जा रहे अभियान का क्या नाम है? – पर्यटन पर्व

19.अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स मैगजीन ने वर्ष 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है। फोर्ब्स की सूची में किस व्यवसायी की सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है? – मुकेश अंबानी

20.किस स्थान पर हाल ही में इसरो द्वारा शोध केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी? – गुवाहाटी

21. भारत में निर्धनता से छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री ने हाल ही में कौन सा अभियान शुरू किया? – गरीबी भारत छोड़ो अभियान

22.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के किस क्षेत्र में धरने-प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के लिए आदेश जारी किया गया? – जंतर-मंतर

23.अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत की अक्षय ऊर्जा की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी? – 2022

24. स्किल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार ने कितने युवाओं को जापान भेजने की घोषणा की है? – 3 लाख

25.किस संस्था ने आईबीबीआई (सूचना उपयोगिता) (संशोधन) अधिनियम, 2017 अधिसूचित किया? – आईबीबीआई

26.'फोर्ब्स' द्वारा जारी देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में 7 महिलाओं को स्थान प्रदान किया गया है। इनमें किसको सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है? – सावित्री जिंदल

27.हाल ही में किस राज्य में ‘प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत’ शुरू की गई है? – गुजरात

28.हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में शामिल कुल 119 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 100वा

29.सरकार ने बेंगलुरु स्थित किस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (केआईए) को देश का पहला आधार आधारित एंट्री और बायोमीट्रिक बोर्डिंग सिस्टम वाला एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की? – केम्पेगोडा

30.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किस प्रदेश में दिवाली पर पटाखे नहीं बिकेंगे? – दिल्ली-एनसीआर

31.टाइम्स मैगजीन ने 'नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स' सूची 2017 जारी की, सूची में शामिल एकमात्र भारतीय दिल्ली की छात्र का क्या नाम है? – गुरमेहर कौर 

32.ब्रिटिश वैज्ञानिकों की उस टीम में शामिल भारतीय वैज्ञानिक का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में ज़ीका, डेंगू तथा हेपेटाइटिस वायरस रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की? – डॉक्टर मुमताज़ नैयर

33.किस राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने में विफल रहने पर साढ़े चार हजार से अधिक डॉक्‍टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया? – महाराष्‍ट्र

34.द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सुरक्षित शहरों (2017) की सूची के मुताबिक, दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है? – टोक्यो

35. आजीविका संवर्द्धन के लिए दक्षता हासिल करने हेतु किस योजना की शुरुआत की गयी? – संकल्प योजना

36.सरकार द्वारा वों के विकास के लिए योजनाओं पर निगरानी के लिए बनाई गयी एप्प का क्या नाम है? – ग्राम संवाद एप्प

37.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु भारत और किस देश के मध्य एमओयू को मंजूरी प्रदान की? – बेलारूस 

38.भारत के कितने राज्यों में बासमती चावल की खेती पर रोक लगाई गयी? – 22

39.रेलों की गति 200 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने हेतु भारतीय रेलवे ने किस देश के साथ प्रयोजन की संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए? – जर्मनी 

40.सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिसके तहत कितने साल से कम उम्र की पत्नीं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को दुष्कर्म समझा जाएगा? – 18 वर्ष

41.बांग्लादेश ने किस देश के साथ 4.5 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया? – भारत

42.राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस राज्य में माता अमृतानंदमयी मठ की परियोजना जीव-अमृतम की शुरूआत की है? – केरल

43.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6% से बदलकर कितना कर दी गयी? – कोई बदलाव नहीं

44.बंगलोर मेट्रो परियोजना के चरण-II हेतु भारत ने यूरोपीयन इवेस्टमेंट बैंक से कितने मिलियन यूरो का वित्तीय समझौता किया है? – 300

45.केंद्र सरकार की अपील के बाद हाल ही में किस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर वसूले जाने वाले वैट में 4% कटौती करने की घोषणा की है? – गुजरात

46.किसने ने ई-वॉलेट्स यूजर्स हेतु सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के वॉलेट के मध्य ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रदान की गई है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

47.अमरीका ने वन बैल्ट वन रोड परियोजना पर भारत के रुख का समर्थन किया। यह परियोजना किस देश द्वारा निर्माण की जा रही है? – चीन 

48.डिजिटल इंडिया के तहत हाल ही में भारतीय डाक द्वारा कौन सी सुविधा आरंभ की गयी? – ई-आईपीओ

49.शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु गूगल ने अगले पांच वर्ष में गैर-सरकारी संगठनों पर कितने अरब डॉलर खर्च करने की घोषणा की? – एक 

50.हाल ही में किस राज्य ने केंद्र से धान के पुआल के प्रबंधन हेतु 2000 करोड़ रुपये की मांग की है? – पंजाब

51.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के वडनगर से सघन टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का क्या नाम है? – ‘इंटेन्सिफाइड मिशन इंद्रधनुष’ 

52.किस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सीईओ क्वान ओह-ह्यून ने 'अप्रत्याशित संकट' का हवाला देते हुए अपने पद के साथ-साथ कंपनी की अन्य भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है? – सैमसंग

53.किस राज्य सरकार ने 04 अक्टूबर 2017 को देवरी किसान महासम्मेलन में 1800 करोड़ रूपये की माइक्रो सिंचाई परियोजना की घोषणा की? – मध्यप्रदेश सरकार

54. हाल ही में चीन ने किस देश की कंपनियों को बंद करने का आदेश दिया है? – उत्तर कोरिया

55.भारत में कॉफी उत्पादन रिकॉर्ड कितने लाख टन रहने का अनुमान है? – 3.5 लाख टन

56.किस देश ने प्रतिबंधों की वजह से अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान से बचने हेतु निजी क्षेत्र को सहायता देने की घोषणा की? – क़तर

57.हाल ही में किस संस्था ने ग्रेसिम, आदित्य बिड़ला, जीएसीएल पर करोड़ों का जुर्माना लगाया है? – भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

58.केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन के पुनरूद्धार हेतु कितने करोड़ रुपये की योजना तैयार की है? – 1,000 करोड़

59.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में तीन हजार सात सौ करोड़ रुपए की सीवरेज और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी? – बिहार 

60.किसे हाल ही में वर्ष 2017 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – रिचर्ड एच थैलर

61.भारत ने किस देश के साथ मिलकर बांग्लादेश में परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा? – रूस

62.हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा जारी किये गये शोधपत्र में ब्लैक होल से किस प्रकार की तरंगों की पहचान की गयी? – गुरुत्वीय तरंगें

63.प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने हेतु 25 सितंबर 2017 को किस नई योजना की शुरुआत की? – पॉवर फॉर ऑल

64. किस टेलिस्कोप ने धूमकेतु जैसी विशेषताओं वाले अनोखे बाइनरी ऐस्टरॉइड को खोजा है? – हबल

65.भारत में किस क्षेत्र से जीरो हंगर प्रोग्राम आरंभ किया जायेगा? – गोरखपुर

66.किसने 18 सितम्बर 2017 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया है? – राजनाथ सिंह

67.किस शहर में ऐप बेस्ड कैब सर्विस ऊबर का लाइसेंस रद्द किया गया? – लंदन

68.भारत ने एशिया मार्शल आर्ट खेलों में कितने पदक जीते हैं? – चार

69.परिवार कल्याण समिति गठित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है? – त्रिपुरा

70. हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकास्ट का निर्माण कहाँ पर किया गया है? – डुईसबर्ग (जर्मनी)

71.ओएनजीसी ने हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में 2 करोड़ टन तेल के भंडार की खोज की? – अरब सागर

72. किस देश में निर्मित भारत को पहला उच्च क्षमता वाला रेल इंजन प्राप्त हुआ? – फ्रांस

73.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खालिद लतीफ पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया? – पांच साल

74.हाल ही में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए की गयी अंतरराष्ट्रीय संधि पर कितने देशों ने हस्ताक्षर किये? – 50

75.विश्व की सबसे धनी महिला का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – लिलियन बेटनकोर्ट

76.किस देश के साइक्लिस्ट ने 78 दिनों में विश्व के चक्कर लगाकर पिछले गिनीज रिकॉर्ड को तोड़ दिया? – ब्रिटेन

77.देश में किस राज्य में पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी उपयोग किया जायेगा? – गुजरात

78.किस देश में विश्व की सबसे तेज ‘बुलेट ट्रेन’ शुभारम्भ किया गया? – चीन

79.भारत और किस देश ने हाल ही में स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाने हेतु आशय पत्र पर हस्ताक्षर किया? – नार्व

80.कौन सी भारतीय कंपनी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी बन गई? – रिलायंस इंजस्ट्रीज लिमिटेड

81.किस भारतीय गेंदबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बनें? – कुलदीप यादव

82.देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य कौन बना? – हिमाचल प्रदेश

83.हाल ही में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए किस प्रणाली का परीक्षण किया गया है? – ट्रॉल

84.श्रीनगर निवासी 18 वर्षीय किस युवक को ‘स्वच्छता ही सेवा’ का एम्बेसडर नियुक्त किया गया? – बिलाल डार

85. हाल ही में किस देश ने मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल ‘खुरमशहर’ का सफल परीक्षण किया? – ईरान

86.किन दो राज्यों को पर्यटन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा माहौल विकसित करने हेतु पुरस्कार दिया गया है? – गुजरात और मध्यप्रदेश

87.सरकार ने जीएसटी पूर्व के सामानों की बिक्री के लिए कौन सी समय सीमा तय की है? – 31 दिसंबर 2017

88.हाल ही में भारत के किस स्थान पर जलीय सृप रबडॉप्स की खोज की गयी? – पश्चिमी घाट का उत्तरी क्षेत्

89.यूएस के फेडरल गर्वेमेंट ने विश्व के कितने देशों के नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? – आठ

90.किस भारतीय युवा शटलर ने हाल ही में बेल्जियम जूनियर ओपन बैडमिंटन का खिताब जीत लिया? – वैष्णवी रेड्डी

91.किस कंपनी द्वारा किये गये सर्वेक्षण में भारत में भेल और एसबीआई को सबसे बेहतर कार्यस्थल की सूची में शामिल किया गया? – इंडीड

92. एंजेला मर्केल चौथी बार किस देश की चांसलर चुनी गयीं हैं? – जर्मनी

93.बीसीसी द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में महिला क्रिकेट टीम की किस खिलाडी को स्थान दिया गया है? – मिताली राज 

94. सऊदी अरब में किसने आदेश जारी करते हुए महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की मंजूरी प्रदान की? – किंग सलमान

95.किस कंपनी ने बीएफआर नामक रॉकेट बनाने की घोषणा की है जिससे एक घंटे के अंदर दुनिया की किसी भी कोने में पहुंचा जा सकेगा? – स्पेस एक्

96.हाल ही में किस देश द्वारा बुर्का पहनने और सार्वजनिक स्थानों एवं इमारतों में चेहरा छुपाने वाली अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया? – ऑस्ट्रिया

97.भारतीय नौसेना ने किस स्थान पर आईएनएस तारासा का जलावतरण किया है? – मुंबई

98.किस पहलवान ने वर्ष 2017 के एशियाई इंडोर खेलों में स्वर्ण पदक जीता? – बजरंग पुनिया

99.किस देश ने अपनी खुद की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी स्थापित करने की घोषणा की? – आस्ट्रेलिया

100.       केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच सूचना, संचार और मीडिया के क्षेत्र में सहयोग पर करार को मंजूरी दी है? – इथोपिया

101.       भारत में पहली बार आयोजित किये गये अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप का पहला मैच भारत के किस शहर में खेला गया? – दिल्ली

102.       किस क्रिकेट खिलाड़ी ने 11 अक्टूबर 2017 को सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की? – आशिष नेहरा

103.       विश्वनाथन आनंद आइलै ऑफ मैन शतरंज चैम्पियनशिप में किस स्थान पर रहे हैं? – दूसरे

104.       कौन सा खिलाड़ी पीबीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिका है? – एच एस प्रणय

105.       किस बांग्लादेशी क्रिकेटर को एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में शामिल किया गया? – शाकिब

106.       उस भारतीय महिला खिलाड़ी का क्या नाम है जिसने वुशु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा? – पूजा कादियान

107.        किस देश ने पहली बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया? – आइसलैंड

108.       केंद्र की तरह किस राज्य सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को इनामी राशि देने का फैसला किया है? – उत्तर प्रदेश 

109.       भारत ने हाल ही में किस देश को 4-1 से हराकर श्रृंखला जीती है? – ऑस्ट्रेलिया

110.       ऑस्ट्रेलिया के किस तेज गेंदबाज ने 06 अक्टूबर 2017 को प्रथम श्रेणी और एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया? – जॉन हेस्टिंग्स

111.       भारतीय साइकिल चालकों ने ट्रैक एशिया कप के शुरुआती दिन में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? – 5

112.       महावीर रघुनाथन यूरोपीय रेसिंग चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने, वह किस प्रदेश से सम्बन्धित है? – तमिलनाडु

113.       किस खेल के कोच गुरबख्श संधू को वरिष्ठ नागरिकों हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – बॉक्सिंग

114.        फुटबाल के खेल को बढ़ावा देने हेतु किस प्रदेश सरकार ने 1000 फुटबाल क्लब खोलने की घोषणा की? – हरियाणा

115.       इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर वेलोड्रोम में आयोजित ट्रैक एशिया साइकिलिंग कप के पहले दिन खिलाडियों ने कुल कितने पदक जीते? – नौ

116.       आईसीसी ने किसको को अंडर-19 विश्व कप 2018 का एम्बेसडर नियुक्त किया? – एंडरसन 

117.       किस राज्य को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निलंबित किया है? – हरियाणा

118.       कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा? – मेघालय

119.       वर्ष 2021 में पहली बार पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा? – भारत


120.       एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में कौन सा देश शीर्ष पर है? – भारत

No comments:

Post a Comment