Tuesday 24 October 2017

➨ आज का इतिहास 24 अक्टूबर (देश-विदेश)



आज का इतिहास 24 अक्टूबर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 24 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 –
जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 –
मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
1648 –
प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 –
पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 –
कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 –
कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1914 –
स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ।
1915 –
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान केअधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1940 –
महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का जन्म हुआ।
1945 –
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक विकास, मानवाधिकार, सामाजिक प्रगति और विश्व शांति के लिए 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई।
1946 –
पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1949 –
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1967 –
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ। इन्होंने 43 टेस्ट में 161 और 84 वनडे मैचों में 118 विकेट चटकाएं।
1975 –
बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में गया।
1982 –
सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
1984 –
कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।
1991 –
हिंदी की मशहूर लेखिका इस्मत चुगतई का निधन हुआ।
2003 –
लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 –
ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment