Monday 30 October 2017

➨ आज का इतिहास 30 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 30 अक्टूबर (देश-विदेश)
आज ही के दिन यानि 30 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1821 –
रुस के विख्यात लेखक फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की का जन्म हुआ।
1883 –
महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।

1909 – भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्हें 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है।
1910 –
अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
1922 –
बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 –
पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1930 –
तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 –
भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 –
भारत का पहला पांच सितारा होटलअशोकखुला।
1960 –
सर माइकल वुडरफ ने ब्रिटेन के अस्पताल में पहली बार किसी जिंदा इंसान के शरीर से किडनी का प्रत्यारोपण किया गया।
1963 –
अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 –
स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 –
मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 –
भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हो गई।
1991 –
अमरीका के प्रयास से मिस्र, जार्डन सीरिया, लेबनान और फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन पी.एल.. की अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के साथ तथाकथित मध्यपूर्व शांति बैठक हुई।
1994 –
बाल्कन देश मेकिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत हुई
2001 –
लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
2008 –
असम (भारत) की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए. इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
2013 –
तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment