Saturday 7 October 2017

➨ आज का इतिहास 7 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 7 अक्टूबर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 7 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1586 – मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1708 –
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गई।
1737 –
बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौतहुई।
1840 –
विलेम द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।
1868 –
अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1914 –
भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ।
1919 –
गांधी जी कीनवजीवनपत्रिका प्रकाशित हुई।
1940 –
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
1942 –
अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949 –
पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950 –
चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
 
मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की।
1952 –
चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
1959 –
सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 –
सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1978 –
प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ।
1979 –
भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म हुआ।
1992 –
रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
2000 –
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
2000 –
जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।

No comments:

Post a Comment