Thursday 26 October 2017

➨ आज का इतिहास 26 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 26 अक्टूबर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 26 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगितहुई।
1775 –
भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1858 –
एच.. स्मिथ ने वॉंशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1890 –
पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन् हुआ।
1905 –
नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 – 
महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 –
कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 –
भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 –
संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 –
विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 –
पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 –
भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 –
चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 –
मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 –
त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 –
इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 – 46
साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इजराइल और जॉर्डन के बीच शांति संधि हुई।
1999 –
उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 –
जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2007 –
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012 –
बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत हुई।
अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत हुई और 50 घायल हुए।
2015–
उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।

No comments:

Post a Comment