Monday, 10 July 2017

➨ GK TRICKs {विजय नगर साम्राज्य} — विजय नगर साम्राज्य के वंशो के संस्थापक क्रमानुसार


➨ विजय नगर साम्राज्य के वंशो के संस्थापक क्रमानुसार

Trick:--- “हर साल वीति”

1.     हर— हरिहर एवं बुक्का {संगम वंश}
2.     साल—सालुव नरसिंह {सालुव वंश}
3.     वी— वीर नरसिंह {तुलुव वंश}
4.     ति— तिरुमल {अरावीडु वंश}

@ संगम वंश की स्थापना 1336 ई. में 'हरिहर' और 'बुक्का' ने अपने पिता "संगम" के नाम पर  की थी।

@ सालुव वंश  की स्थापना विरूपाक्ष द्वितीय की हत्या उसी के पुत्र के द्वारा करने के बाद 'सालुव नरसिंह' ने 1485 ई. में किया था ।

@ नरसा नायक के पुत्र वीर नरसिंह ने इम्माडि नरसिंह की हत्या कर एक नये वंश तुलुव वंश की नीव 1505 ई. में डाली। 

@ तालीकोटा का युद्ध के बाद “रामराय का भाई”, “तिरुमल”, “सदाशिव राय” को लेकर “पेनुकोण्डा” चला गया और वहीं पर विजयनगर साम्राज्य के अंतिम वंश “आरवीडु वंश” की नीव 1570 ई. में डाली। 

3 comments: