Wednesday 23 August 2017

➨ आज का इतिहास 23 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 23 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 23 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1821 –
मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 –
ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1872 –
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।
1914 –
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 –
तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 –
स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1944 –
भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1947 –
वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 –
विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 –
चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई।
1979 –
कुर्द नागरिकों ने इराकी सीमा क्षेत्र में मौजूद सैनिकों को खदेड़ दिया।
1990 –
पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1997 –
अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द हुआ।
1999 –
इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता दोबारा प्रारम्भ हुआ।
2003 –
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से 21 लोग मारे गये।
2004 –
अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2007 –
यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं थी।
पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2011 –
चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 –
राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 –
लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

    ≈22 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈24 अगस्त

No comments:

Post a Comment