Thursday 3 August 2017

➨ आज का इतिहास 03 अगस्त (देश-विदेश)


 आज का इतिहास 03 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यान 3 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 –
अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 –
राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1860 –
न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
1886 –
आधुनिक हिन्दी कविता के पहले कवि, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मैथिलीशरण गुप्त का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
1900 –
फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 –
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1916 –
बैजू बावरा, मुगले आजम, मदर इंडिया जैसी कामयाब फिल्मों के गीतकार शकील बदायूंनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
1923 –
अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1933 –
मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
1934 –
एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
1957 –
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1960 –
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1968 –
फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1979 –
अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 –
फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1984 –
अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म हुआ।
1985 –
बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 –
मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
2003 –
अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
2004 –
अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2008 –
रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ। 

    ≈02 अगस्त                       ≈HOME ≈         ≈04 अगस्त

No comments:

Post a Comment