Sunday 6 August 2017

➨ आज का इतिहास 06 अगस्त (देश-विदेश)


 आज का इतिहास 06 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1180 – जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ।
1821 –
ब्रुसेल्स में 'कौरियर आॅफ पेज बास' अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ।
1825 –
बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 –
मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
1906 –
प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकरवंदेमातरम्समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1914 –
आॅस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1925 –
कांग्रेस नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का निधन हुआ।
1945 –
अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।
1960 –
क्यूबा ने देश के सभी संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1961 –
रूस ने अपने दूसरे यात्री को अंतरिक्ष में उतारा।
1962 –
जमैका में यूनाइटेड किंगडम का साम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
1964 –
अमेरिका के नेवादा इलाके में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमीथियस (चीड़ का पेड़) को रिसर्च के लिए काटा गया।
1976 –
जुल्फिकार अली भुट्टो ने कराची की पोर्ट कासिम की आधारशिला रखी।
1986 –
भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1996 –
नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2010 –
जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से 255 के करीब लोग मारे गए।
2012 –
नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा। 

     ≈05 अगस्त                         ≈HOME ≈        ≈07 अगस्त

No comments:

Post a Comment