Sunday 27 August 2017

➨ आज का इतिहास 27 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 27 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 27 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1604 – अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना हुई।
1781 –
हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1789 –
फ्रांस की नेशनल असेंबली ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की।
1828 –
ब्राजील-अर्जेंटीना शांति वार्ता के दौरान उरुग्वे को स्वतंत्रता मिली।
1859 –
टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
1870 –
भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना कलकत्ता में की गई।
1908 –
विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियरके 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
1939 –
जेट ईधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1942 –
क्यूबा ने जर्मनी, जापान और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 –
टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1957 –
मलेशिया में संविधान लागू हुआ।
अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1958 –
नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
1962 –
नासा ने Mariner 2 स्पेस मिशन लांच किया।
1972 –
भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन् हुआ।
1976 –
भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
महान भारतीय गायक मुकेश का अमेरिका में निधन हुआ।
1979 –
आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।
1982 –
आनंदमयी मां का देहरादून में निधन हुआ।
1984 –
सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 –
नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 –
वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 –
मलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 –
भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
2003 –
लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
– 60
हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2006 –
सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ।

    ≈26 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈28 अगस्त

No comments:

Post a Comment