Monday 7 August 2017

➨ आज का इतिहास 07 अगस्त (देश-विदेश)



 आज का इतिहास 07 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 7 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
322 ईसा पूर्व सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।
1304 –
इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।
1606 –
शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 –
प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 –
ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
1871 –
प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
1905 –
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
1914 –
रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1925 –
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म हुआ।
1941 –
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। इन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा।
1944 – 51
फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 –
ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 –
बृहन मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।
1957 –
अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1959 –
एक्सप्लोरर 6 ने पहली बार अंतरिक्ष से धरती की ली गई तस्वीर प्रसारित की।
1960 –
अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1970 –
पहले कंप्यूटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1975 –
दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।
1982 –
अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1985 –
गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
1990 –
अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1994 –
इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996 –
अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 –
केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
2000 –
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया।
2012 –
नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की। 

     ≈06 अगस्त                         ≈HOME ≈        ≈08 अगस्त

No comments:

Post a Comment