Sunday 20 August 2017

➨ आज का इतिहास 20 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 20 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 –
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड नेपैसिफिकेशन संधिपर हस्ताक्षर किये।
1828 –
राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1856 –
ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 –
रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 –
अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 –
जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 –
केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1944 –
भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।
फ़्रांस के प्रख्यात लेखक साहित्यकार रोमन रोलेन का निधन हुआ।
1946 –
इंफोसिस कंपनी के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति का जन्म हुआ।
1949 –
यूरोपीय देश हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1953 –
फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 –
मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 –
सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1968 –
चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 –
सोवियत संघ ने जमीन के अंदर परमाणु परीक्षण किया।
1977 –
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 –
प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1988 –
भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 –
इस्टोनिया गणराज् की संसद ने सोवियत संध से अपनी पूर्ण स्वतत्रंता घोषित की।
1995 –
पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 –
अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान सूडान पर आक्रमण किया।
2011 –
भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की निधन हुआ।
2012 –
म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 –
उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

    ≈19 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈21 अगस्त

No comments:

Post a Comment