Sunday 13 August 2017

➨ आज का इतिहास 13 अगस्त (देश-विदेश)


 आज का इतिहास 13 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 13 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
1642 –
डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1645 –
स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1784 –
भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1814 –
दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।
1892 –
अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1898 –
जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1899 –
प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
1902 –
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 –
इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1914 –
फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 –
दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
1951 –
भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1956 –
राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1959 –
इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
1960 –
केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।
1977 –
अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1981 –
अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।
1993 –
थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
1994 –
अमरीका के साथ एक समझौते के आधार पर उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु संयंत्र बंद कर दिया।
2004 –
ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई। 

    ≈12 अगस्त                ≈HOME ≈        ≈14 अगस्त

No comments:

Post a Comment