Thursday 24 August 2017

➨ आज का इतिहास 24 अगस्त (देश-विदेश)



आज का इतिहास 24 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 24 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई।
1215 –
पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 –
जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 –
ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाजहेक्टरसूरत के तट पर पहुंचा।
1690 –
जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।
1814 –
ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया।
1853 –
पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1891 –
थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1908 –
मशहूर क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म हुआ।
1909 –
पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
1914 –
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1925 –
समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हुआ।
1927 –
भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म हुआ।
1954 –
गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969 –
वी.वी. गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1971 –
भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
1974 –
फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 –
यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1993 –
पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
1995 –
माइक्रोसॉफ्ट विंडो-95 की बिक्री शुरू हुई।
2011 –
मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2014 –
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
2015 –
अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन हुआ।

    ≈23 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈25 अगस्त

No comments:

Post a Comment