Wednesday 9 August 2017

➨ आज का इतिहास 09 अगस्त (देश-विदेश)


 आज का इतिहास 09 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 9 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
1329 –
पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 –
वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1831 –
अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 –
वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 –
थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1910 –
अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1925 –
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1938 –
ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1942 –
मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 –
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1945 –
अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1962 –
जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ।
1965 ​–
सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1970 – जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ।
1971 –
भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए।
 1971 –
भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 –
सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।

1974 – वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1975 –
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का जन्म हुआ।
1996 –
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
1999 –
रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 –
संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
2000 –
जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
2005 –
नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 –
नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 –
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2010 –
बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।

     ≈08 अगस्त                         ≈HOME ≈        ≈10 अगस्त

No comments:

Post a Comment