Friday 18 August 2017

➨ आज का इतिहास 18 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 18 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 18 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 –
उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1800 –
गवर्नर जनरल लार्ड वैलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1838 –
अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1858 –
नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1872 –
महाराष्ट्र में पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ।
1900 –
भारत के पहले प्रधानमंञी जवाहरलाल नेहरू की बहन भारतीय राजनेत्री विजयलक्ष्मी पंडित का जन् हुआ।
1914 –
जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1926 –
मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1934 –
फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन् हुआ।
1945 –
ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस् होने से उनकी मौत हुई।
1949 –
मध्य यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अपनाया गया।
1951 –
पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1956 –
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
1964 –
दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
1973 –
अमेरिका के बॉस्टन में पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1998 –
अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2008 –
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विपक्ष के भारी दबाव में त्यागपत्र दिया। 

    ≈17 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈19 अगस्त

No comments:

Post a Comment