Saturday 19 August 2017

➨ आज का इतिहास 19 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 19 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 19 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 –
मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 –
शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हुए।
1691 –
स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757 –
ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में बना।
1796 –
स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1915 –
नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1918 –
देश के 9वें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ।
1839 –
फोटो तत्व की खोज को लेकररिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 –
जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 –
लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1919 –
अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1949 –
भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1950 –
प्रसिद्ध लेखक सुधा मूर्ती का जन्म हुआ।
1964 –
संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
1970 –
दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 –
फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 –
सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 –
ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत हुई।
1993 –
हिन्दी बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ।
2004 –
गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2009 –
ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल हुए।
2010 –
अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ। 

    ≈18 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈20 अगस्त

No comments:

Post a Comment