Wednesday 30 August 2017

➨ आज का इतिहास 30 अगस्त (देश-विदेश)


आज का इतिहास 30 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 30 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1569 – मुगल बादशाह अकबर के सबसे बड़े पुत्र और राजगद्दी के वारिस सुल्तान सलीम मिर्जा उर्फ जहांगीर का जन्म हुआ।
1574 –
गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
1659 –
दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी।
1682 –
विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1751 –
जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
1780 –
जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 –
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्रडेली एडवर्टाइजरआखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1836 –
मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1928 –
इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई।
1933 –
पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
1936 –
स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन हुआ।
1945 –
दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
1950 –
हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
1951 –
फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 –
नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982 –
फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
1984 –
अंतरिक्ष यानडिस्कवरीने पहली बार उड़ान भरी।
1991 –
अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 –
पूर्वी तिमोर ने एक जनमत संग्रह के बाद इन्डोनेशिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
2001 –
युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
2002 –
कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
2013 –
भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
2014 –
दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

    ≈29 अगस्त           ≈HOME ≈      ≈31 अगस्त

No comments:

Post a Comment