Friday 1 September 2017

➨ आज का इतिहास 01 सितबंर (देश-विदेश)

आज का इतिहास 01 सितबंर (देश-विदेश)
आज ही के दिन यानि 1 सितबंर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1574 – सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
1689 –
रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरुआत हुई।
1798 –
अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
1878 –
एम्मा एम नट्ट अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
1916 –
बुल्गारिया ने रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 –
ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 142,807 लोग मारे गए।
मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
1933 –
हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
1938 –
फांसीवादी नेता बेनितो मुसोलिनी ने इटली में यहूदियों के नगारिक अधिकार खत्म किए।
1939 –
जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1947 –
भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1956 –
राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1962 –
महराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1964 –
इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1973 –
जानेमाने टीवी एक्टर राम कपूर का जन्म हुआ।
1994 –
उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997 –
साहित्यकार महाश्वेता देवी को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 –
विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2000 –
चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2003 –
लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता हुआ।
2005 –
सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2006 –
एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन हुआ।
2007 –
फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपनालोगोबदला।   

        ≈31 अगस्त     ≈HOME ≈     ≈02 सितम्बर

No comments:

Post a Comment