Wednesday 20 September 2017

➨ आज का इतिहास 20 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 20 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 20 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1664 –
अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।
1792 –
फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
1819 –
गोवा के वैज्ञानिक क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1830 –
फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 –
भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 –
नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
1854 –
अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1856 –
भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म हुआ।
1857 –
ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 –
ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 –
मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 –
सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।
1933 –
अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।
1948 –
भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ।
1954 –
आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
1970 –
रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 –
दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1982 –
अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 –
एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 –
लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1992 –
फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 –
संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
2007 –
अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।

   19 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈21 सितम्बर

No comments:

Post a Comment