Monday 18 September 2017

➨ आज का इतिहास 18 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 18 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 18 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1180 – फिलिप अगस्टस फ्रांस के राजा बने।
1502 –
अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 –
इंगलैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 –
फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 –
तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 –
अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।
1809 –
लंदन में रायल ओपेरा हाउस खुला।
1810 –
चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 –
मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1851 –
न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।
1905 –
नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1906 –
हास् रचनाओं के प्रसिद्ध महाकवि काका हाथरसी का जन् हुआ।
1919 –
हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 –
हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 –
अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।
1931 –
जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 –
अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1950 –
अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन् हुआ।
1961 –
तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 –
नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 –
ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 –
मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 –
अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 –
बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1989 –
भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ। इन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में ज्वाला गट्टा के साथ महिला डबल्स खिताब जीता।
1997 –
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका नेहोलोगनाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 –
ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।

   17 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈19 सितम्बर

No comments:

Post a Comment