Thursday 21 September 2017

➨ आज का इतिहास 21 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 21 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 21 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।
1677 –
नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।
1784 –
अमेरिका का पहला दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790 –
पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1792 –
फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
1815 –
किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1857 –
बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1866 –
ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
1883 –
अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।
1905 
अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी गठित हुई।
1921 –
जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में 800 लोगों की मौत हो गई।
1928 –
माय विकली रीडरमैगजीन की शुरुआत हुई।
1934 –
जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत हुई।
1938 –
ग्रेट हरिकेन चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से अमेरिका के न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।
1942 –
बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1949 –
चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।
1963 –
वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।
1964 –
माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1965 –
सोवियत संघ की . कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1971 –
ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।
1979 –
मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ हुए।
1985 –
उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली।
1991 –
अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1998 –
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ।
1999 –
मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।
2000 –
भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना हुई।

   20 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈22 सितम्बर

No comments:

Post a Comment