Thursday 28 September 2017

➨ आज का इतिहास 28 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 28 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 28 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
551 – ईसा पूर्व: चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म हुआ।
1825 –
जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1838 –
भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।
1850 –
अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1887 –
चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे गए।
1889 –
वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 –
फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
1895 –
फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।
1907 – 23
साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
1915 –
कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1923 –
इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 –
अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1929 –
सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।
1946 –
पाकिस्तान के बल्लेबाज माजिद खान का जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट में 3,931 रन और 23 वनडे मैचों में 786 रन बनाए।
1950 –
इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1953 –
महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
1958 –
फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1977 –
भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं। 1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हुई।
2004 –
विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।

   27 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈29 सितम्बर

No comments:

Post a Comment