Saturday 30 September 2017

➨ आज का इतिहास 30 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 30 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 30 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
1681 –
नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 –
औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
1837 –
हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।
1841 –
अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टेप्लर' का पेटेंट कराया।
1846 –
अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को 'निश्चेतक ईथर' का प्रयोग किया।
1880 –
हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 
एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 –
लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 –
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1908 –
महान हिन्दी साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।
1922 –
भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
1929 –
मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1938 –
जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 –
जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 –
पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1952 –
आॅस्टेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषा बताया था।
1955 
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
1958 —
फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1961 –
सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
1966 –
दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
1967 –
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1993 –
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हुए।
2001 –
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2003 –
प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2010 –
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

    29 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈01 अक्टूबर

No comments:

Post a Comment