Sunday 10 September 2017

➨ आज का इतिहास 10 सितबंर (देश-विदेश)

आज का इतिहास 10 सितबंर (देश-विदेश)
आज ही के दिन यानि 10 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1785 –
जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1828 –
महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म हुआ।
1845 –
किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।
1846 –
एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 –
हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1850 –
महान हिंदी साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म हुआ।
1858 –
जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
1872 –
प्रसिद्ध क्रिकेटर प्रिंस रंजीत सिंह का जन्म हुआ।
1887 –
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गोविंद वल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर हुआ। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। वे अपने साहस और संकल्प में प्रसिद्ध थे।
1897 –
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पहली बार किसी को गिरफ्तार किया गया।
1914 –
मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1915 –
बाघा जतिन के नाम से मशहूर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी का बालासोर अस्पताल में निधन हुआ।
1919 –
प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1926 –
जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हुआ।
1939 –
कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1940 –
बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।
1943 –
जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
1951 –
ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।
1954 –
अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1961 –
सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1966 –
भारतीय संसद ने पंजाब और हरियाणा राज्य के गठन को मंजूरी दी।
1972 –
भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।
1974 –
अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 –
इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
2007 –
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सात साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।
2008 –
स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

   09 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈11 सितम्बर

No comments:

Post a Comment