Friday 22 September 2017

➨ आज का इतिहास 22 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 22 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 22 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव का करतापुर में निधन हुआ। उन्होंने ही 'लंगर' की प्रथा शुरू की थी।
1789 –
अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टरमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
1791 –
भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1792 –
फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
1903 –
अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 –
मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 –
सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 –
ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
1961 –
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1965 –
भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
1966 –
अमेरिकी यान 'सवेर्यर-2' चंद्रमा की सतह से टकराया।
1971 
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का जन्म हुआ। इन्होंने टेस्ट में 148 और 219 वनडे मैचों में 287 विकेट लिए। इनके नाम 6007 रन भी दर्ज हैं।
1979 –
जमीयत--इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन हुआ।
1980 –
ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 –
कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
नेशनल ज्योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ.
1991 –
प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन हुआ।
1992 –
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2002 –
फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
2006 –
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गए अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। 2007 – नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
2011 –
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ।

   21 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈23 सितम्बर

No comments:

Post a Comment