Tuesday 26 September 2017

➨ आज का इतिहास 26 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 26 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 26 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1087 – विलियम प्रथम के तीसरे पुत्र विलियम द्यितीय इंग्लैड की राजगद्दी पर बैठे। वह 1100 तक सम्राट रहे।
1580 –
ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश इंग्लैंड पहुंचे।
1777 –
अमेरिकी क्रांति : ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।
1820 –
प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे। उनकी उच्चकोटि की विद्वता के कारण ही उन्हें विद्दासागर की उपाधि दी गई थी।
1872 –
न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1888 –
नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म हुआ।
1907 –
न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1923 –
बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का पंजाब (पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1932 –
देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में जन्म हुआ।
1950 –
संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
डोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 –
जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान 'वेरा' से 4580 लोगों की मौत हुई और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 
उत्तरी यमन का राजशाही शासन समाप्त हुआ। आज के दिन सेना कमांडर अब्दुल्ला सल्लाल ने एक सैनिक विद्रोह करके राजशाही शासन व्यवस्था का अंत कर दिया जिसके बाद वहॉ लोकतंत्र की स्थापना हुई।
पहली बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीद्वारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।
1973 –
सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
1981 –
अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 22 सिंगल्स सहित कुल 38 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
1984 –
यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1986 –
ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
1990 –
इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। वर्ष 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था।
1998 –
सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18 वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2004 –
अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
2007 –
वियतनाम के दक्षिणी श्ाहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्यु हो गई।

   25 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈27 सितम्बर

No comments:

Post a Comment