Monday 25 September 2017

➨ आज का इतिहास 25 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 25 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 25 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1294 –
ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
1340 –
इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1524 –
वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
1639 –
अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
1654 –
इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1844 –
कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
1846 –
अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1897 –
ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
1911 –
फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत हुई।
1914 –
स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।
1916 –
भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1920 –
भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म श्रीनगर में हुआ।
1939 –
प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1955 –
रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 –
अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
1969 –
दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
1981 –
मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1983 –
उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
1992 –
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1996 –
तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
1997 –
ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
2009 –
भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2008 –
चीन ने अंतरिक्ष यानशेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2010 –
हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।

   24 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈26 सितम्बर

No comments:

Post a Comment