Saturday 16 September 2017

➨ आज का इतिहास 16 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 16 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 16 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1795 –
ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 –
निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821 –
मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 –
फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 –
ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1880 –
ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
1906 –
नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908 –
विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की स्थापना की।
1916 –
भारत रत्न शास्त्रीय गायिका और अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1920 –
अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
1931 –
भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
1931–
इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। 1859 में जन्में उमर मुख़्तार एक धर्मगुरु थे।
1943 –
सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1947 –
टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1959 –
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ। 42 टेस्ट में 1,359 रन बनाने वाले डेव बाद में आईसीसी की सीईओ के पद तक पहुंचे।
1963 –
फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।
1967 –
सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 –
केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975
पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978 –
ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
1978 –
जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1986 –
दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
2007 –
वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2009 –
दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2013 –
वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

   15 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈17 सितम्बर

No comments:

Post a Comment