Thursday 14 September 2017

➨ आज का इतिहास 14 सितबंर (देश-विदेश)


आज का इतिहास 14 सितबंर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 14 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1752 –
ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 –
डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 –
ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 –
पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।
1808 –
रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।
1812 –
रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।
1814 –
फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
1829 –
एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1848 –
एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।
1868 –
आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1891 –
एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।
1901 –
अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1911 –
रूस के प्रधानमंत्री पीटर स्टोलीपीन की कीव में हत्या कर दी गई।
1917 –
रूस आधिकारिक तौर पर गणराज्य घोषित हुआ।
1923 –
प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।
1949 –
संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1959 –
तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।
1960 –
खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।
1964 –
वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।
1982 –
हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1985 –
सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।
1998 –
माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।
1999 –
किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।
2000 –
माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन् किया।
2003 –
जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2008 –
रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

   13 सितम्बर    ≈HOME ≈    ≈15 सितम्बर

No comments:

Post a Comment